SP MP uses abusive language against PM Modi : पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से हाल ही में विदेशी मुद्रा को बचाने को लेकर की गयी अपील को लेकर सियासी घमासान जारी है। जिसमें एक साल तक सोना न खरीदने, विदेश यात्रा न करने और पेट्रोल-डीजल का इस्तेमाल कम करने की अपील की गयी थी। इस बीच, समाजवादी पार्टी के सांसद अजेंद्र सिंह लोधी ने पीएम मोदी के अपील का विरोध करते हुए एक अमर्यादित टिप्पणी की थी। जिसको लेकर उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
पढ़ें :- PM Modi ने किया भोगपुरम इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, आंध्र को मिला 7वां हवाई अड्डा
महोबा के कोतवाली नगर पुलिस स्टेशन में समाजवादी पार्टी के सांसद अजेंद्र सिंह लोधी के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने के आरोप में FIR दर्ज की गई है। यह FIR BJP नेता सत्येंद्र प्रताप गुप्ता की शिकायत पर दर्ज की गई है। महोबा-हमीरपुर-तिंदवारी से सांसद लोधी, स्मार्ट मीटर सहित विभिन्न मुद्दों पर एक ज्ञापन सौंपने के लिए कलेक्ट्रेट गए थे। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी की अपील पर टिप्पणी की। लोधी ने न सिर्फ पीएम मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की, बल्कि उन्हें देशद्रोही भी कह दिया। सपा सांसद ने आगे कहा कि कहा कि ऐसा प्रधानमंत्री न पहले कभी हुआ और न आने वाली सरकारों में होगा।