लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (BSP) की सुप्रीमो मायावती (Mayawati) ने बुधवार को एक्स पोस्ट पर लिखा कि कल संसद में ख़ासकर जाति व जातीय जनगणना (Caste Census) को लेकर कांग्रेस व बीजेपी (BJP)आदि में जारी तकरार नाटकबाज़ी तथा ओबीसी समाज (OBC Society) को छलने की कोशिश, क्योंकि इनके आरक्षण को लेकर दोनों ही पार्टियों का इतिहास खुलेआम व पर्दे के पीछे भी घोर ओबीसी-विरोधी रहा है। इन पर विश्वास करना ठीक नहीं।
पढ़ें :- Viral Video : कानपुर में बुजुर्ग महिला को दबंगों ने बाल पकड़कर घसीटा, लात-घूंसों से की पिटाई, पुलिस FIR दर्ज कर जांच में जुटी
2. बीएसपी के प्रयासों से यहाँ लागू हुई ओबीसी आरक्षण की तरह ही राष्ट्रीय जातीय जनगणना जनहित का एक ख़ास राष्ट्रीय मुद्दा, जिसके प्रति केन्द्र को गंभीर होना जरूरी। देश के विकास में करोड़ों ग़रीबों-पिछड़ों व बहुजनों का भी हक, जिसकी पूर्ति में जातीय जनगणना की अहम भूमिका। 2/2
— Mayawati (@Mayawati) July 31, 2024
बीएसपी (BSP) के प्रयासों से यहां लागू हुई ओबीसी आरक्षण (OBC Reservation) की तरह ही राष्ट्रीय जातीय जनगणना (Caste Census) जनहित का एक ख़ास राष्ट्रीय मुद्दा, जिसके प्रति केन्द्र को गंभीर होना जरूरी। देश के विकास में करोड़ों ग़रीबों-पिछड़ों व बहुजनों का भी हक, जिसकी पूर्ति में जातीय जनगणना (Caste Census) की अहम भूमिका।