नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के ठिकानों पर सीबीआई छापेमारी कर रही है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो उनके परिसरों समेत करीब 30 जगहों पर छापेमारी की गयी है। सीबीआई की इस कार्रवाई के बाद उनके तरफ से सवाल उठाए गए हैं। साथ ही कहा कि, इन छापों से घबराऊंगा नहीं।
पढ़ें :- UP MLC Election Result : पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में बीजेपी की हार, सपा ने जीती शिक्षक एमएलसी सीट
मीडिया रिपोर्ट की माने तो, पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के दिल्ली स्थित घर पर सीबीआई ने छापेमारी की है। कहा जा रहा है कि, हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट मामले में सीबीआई ने छापेमारी की है। बीमा घोटाले में सीबीआई मलिक के खिलाफ कार्रवाई कर चुकी है। बीमा घोटाले के मामले में सीबीआई सत्यपाल मलिक और उनके करीबियों के ठिकानों पर छापा मार चुकी है।
पिछले 3-4 दिनों से मैं बिमार हूं ओर हस्पताल में भर्ती हूं। जिसके वावजूद मेरे मकान में तानाशाह द्वारा सरकारी एजेंसियों से छापे डलवाएं जा रहें हैं। मेरे ड्राईवर, मेरे साहयक के ऊपर भी छापे मारकर उनको बेवजह परेशान किया जा रहा है।
में किसान का बेटा हूं, इन छापों से घबराऊंगा नहीं। में…— Satyapal Malik
(@SatyapalmalikG) February 22, 2024
पढ़ें :- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया दुष्कर्म का सनसनीखेज आरोप, बोलीं-‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा’
वहीं, इसको लेकर पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि, पिछले 3-4 दिनों से मैं बीमार हूं और अस्पताल में भर्ती हूं। इसके वावजूद मेरे मकान में तानाशाह द्वारा सरकारी एजेंसियों से छापे डलवाएं जा रहें हैं। मेरे ड्राइवर, मेरे साहयक के ऊपर भी छापे मारकर उनको बेवजह परेशान किया जा रहा है। में किसान का बेटा हूं, इन छापों से घबराऊंगा नहीं। मैं किसानों के साथ हूं। सत्यपाल मलिक (पूर्व गवर्नर)