Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. CBSE Board Exams 2023 : सीबीएसई ने 12वीं बोर्ड ने डेटशीट में किया बदलाव, इस दिन होगी परीक्षा

CBSE Board Exams 2023 : सीबीएसई ने 12वीं बोर्ड ने डेटशीट में किया बदलाव, इस दिन होगी परीक्षा

By संतोष सिंह 
Updated Date

CBSE Board Exams 2023 : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने (CBSE) बोर्ड परीक्षा 2023 की तारीखों में बदलाव किया है। बोर्ड ने 12वीं की डेटशीट को संशोधित कर दिया है । नया टाइम टेबल सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर छात्रों के लिए उपलब्ध है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार 12वीं कक्षा की डेट शीट में 4 अप्रैल, 2023 को पड़ने वाली परीक्षाओं को 27 मार्च, 2023 को स्थानांतरित कर दिया गया है। 12वीं कक्षा की 30 दिसंबर, 2022 की संशोधित डेटशीट आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। कक्षा 10 की डेट शीट वहीं रहेगी जो 29 दिसंबर, 2022 को जारी की गई थी।

पढ़ें :- बीजेपी के लोग जानते हैं ये लोग बुरी तरह से दिल्ली में हार रहे...अरविंद केजरीवाल का निशाना

कक्षा 10वीं या माध्यमिक परीक्षा 15 फरवरी से शुरू होगी और 21 मार्च, 2023 को समाप्त होगी। कक्षा 12वीं या सीनियर सेकेंडरी एग्जामिनेशन 15 फरवरी से शुरू होगी और 5 अप्रैल, 2023 को समाप्त होगी। कक्षा 10वीं, 12वीं की परीक्षा सुबह 10.30 बजे से शुरू होगी और दोपहर 1.30 बजे खत्म होगी। 10वीं, 12वीं की परीक्षा देने वाले छात्रों को क्वेश्चन पेपर पढ़ने के लिए बोर्ड 15 मिनट का अतिरिक्त समय देगा। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

https://www.cbse.gov.in/cbsenew/documents//Date_Sheet_Session_2022_23_30122022_Updated.pdf

CBSE Date Sheet 2023 ऐसे करें डाउनलोड

छात्र सबसे पहले बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।

पढ़ें :- पुलिसिया उत्पीड़न से प्रदेश का हर गरीब परेशान हो चुका है...मुरादाबाद की घटना पर कांग्रेस ने योगी सरकार को घेरा

होमपेज पर उपलब्ध ‘Main Website’ विकल्प पर क्लिक करें।

अब, ‘Latest @ CBSE’ सेक्शन के तहत प्रदर्शित ‘CBSE Date Sheet 2023’ विकल्प पर क्लिक करें।

फिर ‘CBSE Secondary Date Sheet 2023’ or ‘CBSE Senior Secondary Date Sheet 2023’ विकल्प पर क्लिक करें।

अब सीबीएसई डेट शीट पीडीएफ 2023 आपके स्क्रीन पर दिखाई देगी।

सीबीएसई डेट शीट 2023 (CBSE Date Sheet 202) का पीडीएफ डाउनलोड करे और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट अपने पास रख लें।

पढ़ें :- कांग्रेस की सरकार में खर्ची-पर्ची के बिना नहीं मिलती थी नौकरी...हरियाणा में अमित शाह ने जमकर साधा निशाना

इस बार 2022 के अपेक्षा, 2023 में सीबीएसई बोर्ड परीक्षा केवल एक बार आयोजित की जाएगी। 2022 में, COVID-19 महामारी की आशंकाओं के बीच, CBSE बोर्ड परीक्षाओं को दो टर्म में आयोजित किया गया था।

चार अप्रैल को नहीं, 27 मार्च को होंगे ये पेपर

संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, सीबीएसई कक्षा 12वीं डेट शीट के अनुसार, चार अप्रैल, 2023 को होने वाली परीक्षा अब 27 मार्च, 2023 को ही आयोजित कर ली जाएगी। हालांकि, आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, सीबीएसई ने 10वीं डेट शीट 2023 में कोई बदलाव नहीं किया है। कक्षा 12वीं के लिए सीबीएसई दो जनवरी, 2023 से पूर्व निधार्रित कार्यक्रम के अनुसार, प्रैक्टिकल परीक्षा आयोजित करेगा। अब सीबीएसई उर्दू वैकल्पिक, संस्कृत वैकल्पिक, कर्नाटक संगीत गायन और अन्य की परीक्षा चार अप्रैल, 2023 के बजाय 27 मार्च को आयोजित करेगा।

कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों के लिए जारी हुई थी डेट शीट

सीबीएसई डेट शीट 29 दिसंबर को कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों के छात्रों के लिए जारी की गई थी। कक्षा 10वीं या माध्यमिक परीक्षा की डेट शीट 15 फरवरी से शुरू होगी और 21 मार्च, 2023 को समाप्त होगी। कक्षा 12वीं या उच्चतर माध्यमिक परीक्षा 15 फरवरी से शुरू होगी और पांच अप्रैल, 2023 को समाप्त होगी। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2023 कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए व्यक्तिपरक मोड और नामित केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

रोल नंबर और एडमिट कार्ड जनवरी में होंगे जारी

बोर्ड द्वारा जनवरी में रोल नंबर और एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। सीबीएसई प्रैक्टिकल परीक्षा 2023, 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं के लिए दो जनवरी से 14 फरवरी, 2023 तक आयोजित की जाएगी। 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए एक बाहरी परीक्षक नियुक्त किया जाएगा।
Advertisement