Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Chandigarh MCC Results : चंडीगढ़ नगर निगम पर बीजेपी का कब्जा, अनूप गुप्ता 1 आप उम्मीदवार को वोट से पटखनी देकर बने मेयर

Chandigarh MCC Results : चंडीगढ़ नगर निगम पर बीजेपी का कब्जा, अनूप गुप्ता 1 आप उम्मीदवार को वोट से पटखनी देकर बने मेयर

By संतोष सिंह 
Updated Date

चंडीगढ़। केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ नगर निगम (Chandigarh Municipal Corporation) में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के मेयर प्रत्याशी अनूप गुप्ता (Anoop Gupta) ने जीत दर्ज कर ली है। इसके साथ ही आम आदमी पार्टी (AAP)  के बहुमत वाले नगर निगम पर बीजेपी (BJP) ने अब कब्जा कर लिया है। चंडीगढ़ मेयर चुनाव (Chandigarh Mayor Election) के लिए कुल 29 वोट्स मेयर पद के लिए पड़े थे। चुनाव में बीजेपी के अनूप गुप्ता को 15 वोट मिले थे, वहीं उनके प्रतिद्वंद्वी यानी आम आदमी पार्टी (AAP)  के प्रत्याशी जसबीर को 14 वोट पड़े थे। यानी 1 वोट के अंतर से बीजेपी (BJP) ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव (Chandigarh Mayor Election)  में जीत हासिल की है।

पढ़ें :- नफ़रत की राजनीति से ऊब चुका यह देश अब अपने मुद्दों पर वोट कर रहा है: राहुल गांधी

भाजपा के ही कंवरजीत सिंह सीनियर डिप्टी मेयर चुने गए हैं। कंवरजीत सिंह ने आप की तरुणा मेहता को हराया। इस चुनाव का कांग्रेस और अकाली दल पहले ही बहिष्कार कर चुके थे।

पिछले साल भी बीजेपी ने चंडीगढ़ नगर निगम (Chandigarh Municipal Corporation)  के मेयर पद पर आप (AAP) को महज एक वोट से हराकर जीत हासिल की थी। दोनों पार्टियों को 14-14 वोट मिले थे। हालांकि, आप उम्मीदवार अंजू कात्याल के एक वोट को अमान्य घोषित कर दिया गया था। जिससे भाजपा की सरबजीत कौर के लिए निगम में शीर्ष कुर्सी पर कब्जा करने का मार्ग प्रशस्त हो गया था।

नगर निगम में हैं फिलहाल 35 पार्षद

इस साल, छह सदस्यों वाली कांग्रेस और एक अकेले सदस्य वाले शिरोमणि अकाली दल के मतदान से दूर रहने के निर्णय के बाद भाजपा और आप के बीच कांटे की टक्कर की उम्मीद की जा रही थी। सदन में भाजपा (BJP)  और आप (AAP) दोनों के 14-14 पार्षद है। जबकि भाजपा सांसद किरण खेर (BJP MP Kirron Kher) के पास भी नगर निगम सदन (Municipal Corporation House) का पदेन सदस्य होने का वोट है। किरण खेर (Kirron Kher) वर्तमान में चंडीगढ़ की भाजपा (BJP)  की सांसद हैं।

पढ़ें :- UP Lok Sabha Election Voting Live: यूपी में 11 बजे तक 27.76 फीसदी मतदान, बाराबंकी अव्वल, लखनऊ अब तक फिसड्डी
Advertisement