Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Chandrayaan-3 : ‘विक्रम लैंडर, Smile Please’, चांद पर सैर करते हुए रोवर ने लैंडर की फोटो खींची

Chandrayaan-3 : ‘विक्रम लैंडर, Smile Please’, चांद पर सैर करते हुए रोवर ने लैंडर की फोटो खींची

By संतोष सिंह 
Updated Date

Chandrayaan-3 Lander Picture : चंद्रयान -3 (Chandrayaan-3) की चांद पर सफल लैंडिंग के बाद विक्रम लैंडर (Vikram Lander)  कई दिनों से चांद की नई-नई फोटो भेज रहा है। इस बीच अब चांद पर सैर करते हुए रोवर ने विक्रम लैंडर (Vikram Lander) की ही फोटो खींच भेजी है।

पढ़ें :- Chandrayaan-3 का ये हिस्सा कर रहा है काम, ISRO चीफ एस सोमनाथ ने दी खुशखबरी

लैंडर की फोटो आई सामने

प्रज्ञान रोवर (Pragyan Rover) ने आज सुबह विक्रम लैंडर की बेहद साफ तस्वीर ली। ‘लैंडर की फोटो’ रोवर के नेविगेशन कैमरे (NavCam) द्वारा ली गई थी। चंद्रयान-3 मिशन (Chandrayaan-3 Mission) के लिए NavCams इलेक्ट्रो-ऑप्टिक्स सिस्टम प्रयोगशाला (LEOS) द्वारा विकसित किए गए हैं।

इसरो ने पोस्ट कर लिखा- प्लीज स्माइल

इसरो (ISRO) ने आज लैंडर की फोटो जारी करते हुए, प्रज्ञान रोवर (Pragyan Rover) की तरफ से लिखा कि लैंडर थोड़ा स्माइल कीजिए। बता दें कि फोटो रोवर के नेविगेशन कैमरे द्वारा ली गई थी। यह तस्वीर बुधवार सुबह 7 बजकर 35 मिनट पर ली गई थी।

पढ़ें :- इसरो प्रमुख एस सोमनाथ को कैंसर बीमारी की पुष्टि, स्कैन के लिए ले जाया गया चेन्नई

तस्वीर में विक्रम लैंडर (Vikram Lander) को चांद की सतह पर खड़ा देखा जा सकता है। इसरो ने अपनी पोस्ट में बताया है कि फोटो में इसके दो पेलोड चेस्ट और आईएलएसए (ILSA) दिख रहे हैं।

लैंडर की पहली फोटो

चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर विक्रम लैंडर (Vikram Lander) की यह पहली फोटो है। इससे पहले चांद पर विक्रम लैंडर (Vikram Lander) की सॉफ्ट लैंडिंग के बाद पिछले हफ्ते इसरो (ISRO) ने प्रज्ञान रोवर (Pragyan Rover) के विक्रम से बाहर निकलने की कई फोटो साझा कीं थी। हालांकि, यह  पहली बार है जब विक्रम लैंडर (Vikram Lander) जल्द ही उस स्थान पर पहुंच सकता है, जहां वह उतरा था और जिसे शिव शक्ति प्वाइंट नाम दिया गया है।

पढ़ें :- Mission Gaganyaan : इसरो चीफ ने किया खुलासा, बताया गगनयान मिशन पर जाएगी महिला पायलट! जानें इसकी वजह
Advertisement