1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Recipe of Bengal sweet Sandesh: आज के डिनर के साथ परिवार को सर्व करें बंगाल की फेसम मिठाई संदेश, फटाफट नोट करें इसकी रेसिपी

Recipe of Bengal sweet Sandesh: आज के डिनर के साथ परिवार को सर्व करें बंगाल की फेसम मिठाई संदेश, फटाफट नोट करें इसकी रेसिपी

संदेश (Sandesh) बंगाल की एक बेहद प्रसिद्ध और स्वादिष्ट मिठाई है, जो छेना (पनीर) और चीनी से बनाई जाती है। यह न तो बहुत भारी होती है, न बहुत मीठी। स्वाद में भी बहुत गजब होती है। अगर इसे घर में बनाना चाहते है तो आज हम आपके लिए इसकी रेसिपी लाएं है। तो ट्राई करें संदेश मिठाई की रेसिपी।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Recipe of Bengal sweet Sandesh: संदेश (Sandesh) बंगाल की एक बेहद प्रसिद्ध और स्वादिष्ट मिठाई है, जो छेना (पनीर) और चीनी से बनाई जाती है। यह न तो बहुत भारी होती है, न बहुत मीठी। स्वाद में भी बहुत गजब होती है। अगर इसे घर में बनाना चाहते है तो आज हम आपके लिए इसकी रेसिपी लाएं है। तो ट्राई करें संदेश मिठाई की रेसिपी।

पढ़ें :- राहुल गांधी, बोले- पीएम नरेंद्र मोदी पांच मिनट में साबित कर दूंगा कि वह 'देशद्रोही' हैं, एक साल के अंदर निपट जाएगी सरकार

संदेश मिठाई बनाने के लिए सामग्री:

दूध – 1 लीटर (फुल क्रीम)

नींबू का रस या सिरका – 2 टेबलस्पून

पिसी चीनी – 4-5 टेबलस्पून (स्वाद अनुसार)

पढ़ें :- अखिलेश यादव , बोले- भाजपा जायेगी, काशी मुस्कुराएगी,बाबा विश्वनाथ ने डबल इंजन को डबल ज़ीरो कर दिया

इलायची पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच

केसर या गुलाब जल – वैकल्पिक

ड्राई फ्रूट्स – सजाने के लिए (पिस्ता, बादाम)

संदेश मिठाई बनाने का तरीका

1. छेना बनाना:

पढ़ें :- अमेरिकी मध्यावधि चुनाव में ट्रंप की हार, ईरान ने दी गुड न्यूज, भारत-चीन समेत दो मुस्लिम देशों के लिए खोला होर्मुज का गेट

1. दूध को उबालें और उसमें नींबू का रस डालें।

2. जब दूध फट जाए, छेना को मलमल के कपड़े में छान लें।

3. ठंडे पानी से धोकर नींबू की खुशबू हटाएँ और फिर कपड़े में बाँधकर 30 मिनट लटका दें ताकि पानी निकल जाए।

2. संदेश तैयार करना:

1. अब सूखे छेना को एक प्लेट में लेकर अच्छी तरह 8–10 मिनट तक मसलें जब तक वह स्मूद और नरम हो जाए।

2. अब इसमें पिसी चीनी, इलायची पाउडर और केसर/गुलाब जल डालें और फिर से मिक्स करें।

पढ़ें :- घर में सुख-समृद्धि के लिए धनतेरस पर ऐसे करें मां लक्ष्मी के साथ कुबेर देव का पूजन, जानें धार्मिक मान्यताएं, शुभ दिशा और मंत्र

3. गैस पर नॉनस्टिक पैन में 3-4 मिनट हल्की आँच पर पकाएँ (बस हल्का गर्म करें, पकाना नहीं है), जिससे मिठास अच्छी से घुल जाए और मिश्रण थोड़ा सेट हो जाए।

4. आँच बंद करके ठंडा करें।

3. आकार देना:

1. अब इस मिश्रण से छोटे-छोटे गोले बना लें या मनचाहा आकार दें (जैसे बर्फी या बॉल्स)।

2. ऊपर से पिस्ता, केसर या चांदी का वर्क लगाएँ।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...