Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम: 22 अगस्त को पुणे में होगा आयोजित, राहुल गांधी बोले-अब लड़कियां बोलेंगी, देश सुनेगा

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम: 22 अगस्त को पुणे में होगा आयोजित, राहुल गांधी बोले-अब लड़कियां बोलेंगी, देश सुनेगा

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के तहत छात्रा-छात्राओं को संबोधित कर रहे हैं। बीते दिनों उन्होंने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को संबोधित किया था। अब पुणे में वो छात्रों को 22 अगस्त को संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा, इस बार का कार्यक्रम सिर्फ लड़कियों के लिए होगा और लड़कियां बोलेंगी, देश सुनेगा।

पढ़ें :- यूपी में गो संरक्षण में अब Gen Z को जोड़ने की तैयारी, योगी सरकार गांव-गांव नियुक्त करेगी 10 हजार ‘गो मित्र'

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, भारत के युवाओं ने मोदी जी के हिंसक शासन के सामने जिस साहस और मजबूती से खड़े होकर जवाबदेही की मांग की, वह काबिल-ए-तारीफ है। उन्होंने शांति, मोहब्बत और हंसी-मज़ाक के साथ अपनी आवाज़ बुलंद की।

उन्होंने आगे लिखा, मुझे हर एक युवा पर गर्व है-खासकर उन लड़कियों पर, जिन्हें BJP के गुंडों की बदसलूकी, गाली-गलौज और हिंसा का सामना करना पड़ा, यहां तक कि उन्हें प्रधानमंत्री से माफी मांगने के लिए मजबूर किया गया। लेकिन अब उनकी आवाज़ दबाई नहीं जा सकेगी। 22 अगस्त को ‘छात्रों की गूँज’ पुणे पहुंच रही है – और इस बार का कार्यक्रम सिर्फ़ लड़कियों के लिए होगा। अब लड़कियां बोलेंगी, देश सुनेगा।

इन जगहां पर हुआ ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम
. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने इससे पहले उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 8 अगस्त 2026 को केपी ग्राउंड में छात्रों को संबोधित किया था।
. उत्तराखंड के देहरादून में 17 जुलाई 2026 को ‘छात्रों की गूंज’ संवाद कार्यक्रम को राहुल गांधी ने संबोधित किया था।
. राजस्थान के कोटा में 17 जून 2026 को कोचिंग छात्रों के बीच इस अभियान की शुरुआत/कार्यक्रम आयोजित किया गया।

पढ़ें :- PM मोदी के बयान पर CJP का पलटवार, प्रवक्ता सौरव दास ने युवाओं को बांटने का लगाया आरोप
Advertisement