बेंगलुरु। कर्नाटक के 24वें मुख्यमंत्री बनने जा रहे डीके शिवकुमार (DK Shivakumar) ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को लगातार दूसरी बार चैंपियन बनाने पर बधाई दी है। हालांकि, उन्होंने कहा कि आईपीएल 2026 (IPL 2026) का खिताबी मुकाबला अहमदाबाद के बजाए बंगलूरू में होना चाहिए था और यहां के लोगों के साथ अन्याय हुआ है। आरसीबी (RCB) ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में खेले गए फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) को पांच विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया।
पढ़ें :- VIDEO : किंग कोहली की जीत को अनुष्का शर्मा ने कुछ यूं किया सेलिब्रेट, डांस फ्लोर पर विराट दिखे सुपरएक्साइटेड
कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री बनने जा रहे डीके शिवकुमार (DK Shivakumar) ने कहा कि आईपीएल फाइनल बंगलूरू में होने वाला था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। यह हमारे साथ अन्याय हुआ है। हम वो सब कुछ करने का प्रयास कर रहे हैं, जिसके चलते ऐसा दोबारा न हो। मैं कर्नाटक की ओर से अपनी टीम को चैंपियन बनने पर बधाई देता हूं।
अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में रविवार को खेले गए आईपीएल के फाइनल मुकाबले में आरसीबी ने गुजरात टाइटंस को पांच विकेट से हराते हुए लगातार दूसरी बार आईपीएल ट्रॉफी में कब्जा किया है। इसी के साथ अब आरसीबी, चेन्नई सुपरकिंग्स और मुंबई इंडियंस के बाद अपनी आईपीएल ट्रॉफी डिफेंड करने वाली सिर्फ तीसरी टीम बन गई।
बता दें कि एक दौर था जब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को ‘चोकर्स’ कहा जाता था। टीम को अपना पहला आईपीएल खिताब जीतने के लिए 17 साल का इंतजार करना पड़ा था। मगर अब कहानी बदल चुकी है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लगातार दूसरी ट्रॉफी जीत ली है। दुनिया के सबसे बड़ा क्रिकेट ग्राउंड नरेंद्र मोदी स्टेडियम इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बना, जब 31 मई की रात आरसीबी ने आईपीएल 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटंस को हराकर लगातार दूसरी बार ट्रॉफी जीती और अपना टाइटल डिफेंड करने वाली सिर्फ तीसरी टीम बन गई। इससे पहले चेन्नई सुपरकिंग्स (2010 और 2011) और मुंबई इंडियंस (2019-2020) ही ऐसा कर पाई है।