Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दाखिल किया नामांकन

बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दाखिल किया नामांकन

By santosh singh 
Updated Date

पटना। बिहार विधान परिषद (Bihar Legislative Council) की खाली 11 सीटों के लिए मंगलवार को नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने पार्टी अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Chief Minister Nitish Kumar) के अलावा खालिद अनवर को अपना उम्मीदवार बनाया है।

पढ़ें :- लखनऊ में एआई सिटी के जरिए टेक्नोलॉजी हब बनाने की तैयारी तेज, योगी सरकार ने बढ़ाए कदम

जनता दल (यूनाइटेड) ने एक्स पर लिखा कि बिहार विधान परिषद (Bihar Legislative Council) के आगामी द्विवार्षिक चुनाव-2024 के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Chief Minister Nitish Kumar) और खालीद अनवर को उम्मीदवार घोषित किया गया। नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। नीतीश कुमार (Nitish Kumar) लगातार चौथी बार विधान परिषद के सदस्य चुने जाएंगे। विधान परिषद के इस द्विवार्षिक चुनाव में जदयू को दो सीटें मिली हैं।

पढ़ें :- एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा, डिवाइडर पर लगेंगे डमरू, त्रिशूल और ॐ के झंडे

बीजेपी (BJP), आरजेडी (RJD)और कांग्रेस ने फिलहाल अपने उम्मीदवारों के नामों का एलान नहीं किया है। ऐसी ख़बरें हैं कि आरजेडी की ओर से राबड़ी देवी को नामांकित किया जा रहा है। इस बारे में आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। नामांकन की आख़िरी तारीख 11 मार्च है। चुनाव के लिए मतदान की तारीख 21 मार्च है।

Advertisement