Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Chitrakoot : प्रियंका गांधी महिलाओं से बोलीं- सुनो द्रोपदी शस्त्र उठा लो, अब गोविंद न आएंगे…

Chitrakoot : प्रियंका गांधी महिलाओं से बोलीं- सुनो द्रोपदी शस्त्र उठा लो, अब गोविंद न आएंगे…

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi) बुधवार को चित्रकूट (Chitrakoot) पहुंचीं थी। प्रियंका गांधी ने ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ संवाद (Ladki Hun Lad Sakti Hun) को संबोधित करते हुए बीजेपी (BJP) की योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने चित्रकूट के ऐतिहासिक मत्तगजेंद्र शिव मंदिर में पूजन अर्चना कर लोगों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने महिलाओं में जोश भरते हुए कहा, ‘सुनो द्रोपदी शस्त्र उठा लो, अब गोविंद न आएंगे, कब तक आस लगाओगी तुम, बिके हुए अखबारों से, कैसी रक्षा मांग रही हो दुशासन दरबारों से।

पढ़ें :- सीबीएसई ने 12वीं का रिजल्ट किया जारी , 87.98 फीसदी स्टूडेंट पास
पढ़ें :- पीएम मोदी ने सिख पगड़ी पहनकर पटना साहिब में टेका माथा; गुरुद्वारे में लोगों को परोसा लंगर

उन्होंने कहा कि इस बार 40 फीसदी टिकट महिलाओं को टिकट देने की बात तो एक शुरुआत है। जमकर , मैं चाहती हूं 2024 चुनाव में महिलाओं की आधी आबादी पचास फ़ीसदी सीट पर लड़े। प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने अपने वादों को दोहराते हुए उन्होंने कहा कि मोबाइल आपकी सुरक्षा में मदद करेगा और स्कूटी देने की प्रतिज्ञा आपकी पढ़ाई में मदद करेगी। महिलाओं को सरकारी बस में सारी यात्राएं फ़्री होंगी। सरकारी पदों में महिलाओं के ​लिए 40 फ़ीसदी प्रावधान पहले से मौजूद है।

यूपी की योगी सरकार (Yogi Government) पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि लखीमपुर में मंत्री के बेटे ने किसानों को कुचल ​दिया। जिसके बाद सरकार ने अत्याचारी की मदद की। वहीं आशा बहनों को प्रशासन ने अपनी मांगों को उठाने पर बुरी तरह पीटा है। प्रियंका गांधी ने कहा कि जब आपका शोषण लगातार किया जा रहा है और आप पर अत्याचार हो रहा है तो आपको पीटने वालों से अपना हक मांगेंगे तो वो कभी नहीं मिलेगा। आपको अपने हक के लिए लड़ना पड़ेगा। आपके लिए जो सरकार कुछ कर ही नहीं रही है तो उसे आगे क्यों बढ़ाना है?

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के हर जिले में 75 पाठशालाएं होंगी, जो केंद्रीय विद्यालय की तरह होंगी। इनमें सिर्फ महिलाओं तो पढ़ाई के साथ ही अलग अलग हुनर भी सिखाए जाएंगे। राजनीति में हिंसा, क्रूरता, अत्याचार और शोषण को खत्म करने के लिए महिलाओं का आगे आना बहुत जरूरी है।

Advertisement