Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. सीजेपी ने कई अहम पदों पर नए नामों का किया ऐलान, पार्टी ने दो नए राष्ट्रीय प्रवक्ता भी नियुक्त किए

सीजेपी ने कई अहम पदों पर नए नामों का किया ऐलान, पार्टी ने दो नए राष्ट्रीय प्रवक्ता भी नियुक्त किए

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने अपने संगठन को विस्तार देते हुए कई पदों नई नियुक्तियां की हैं। पार्टी ने सह-संयोजक बनाए जा चुके सौरभ दास (Saurabh Das) और आशुतोष रांका (Ashutosh Ranka) की जगह दो नए राष्ट्रीय प्रवक्ताओं का भी ऐलान कर दिया है। सीजेपी (CJP) की ओर से छह नए संगठन महासचिवों के नामों का ऐलान मंगलवार सुबह किया गया। इस अहम पद पर रेखा शर्मा, अक्षय शिंदे, प्रेम आकाश, अनाम उज्जमा, बालाकृष्ण शुक्ला को जिम्मेदारी दी गई है।

पढ़ें :- जयपुर में कॉकरोच जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं पर हमला, आशुतोष रांका ने बीजेपी और पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

सीजेपी (CJP) ने सुधीर सांगवान और सिद्धांत भारद्वाज को राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया है। इससे पहले सौरभ दास और आशुतोष रांका के पास यह जिम्मेदारी थी। दोनों को राष्ट्रीय सह-संयोजक बनाए जाने के बाद से यह पद खाली था। सीजेपी के गठन के बाद सबसे पहले तीन प्रवक्ताओं की ही घोषणा की गई थी। तीसरे प्रवक्ता विजेता दहिया को 20 जुलाई को हुए बर्गर विवाद के बाद बाहर कर दिया गया था।

नॉर्थ जोन के लिए कमिटी का विस्तार कॉकरोच जनता पार्टी ने नॉर्थ जोन के लिए को-ऑर्डिनेशन कमिटी में कई सदस्यों को रखा है। इस कमिटी में आदेश प्रधान गुर्जर, अजाद मोहित, मोहम्मद फरहान खान, विश्वेष कर्नवाल, उज्ज्वल पांडे, पूजा सैनी, आफताब सिंह विर्क, अर्शदीप सिंह कोचर, जाहिद अहमद माले, महविश अली, श्रेष्ठ सिंह खेरा, अजय देशवाल, डॉ. विवेक सांगवान, मुकेश ऑलराउंडर, राम जाखड़, हर्ष कार्तिकेय सिंह और एडवोकेट आरुषि घई को रखा गया है।

नए प्रदर्शन से पहले संगठन का विस्तार सीजेपी (CJP) ने अपने संगठन का विस्तार ऐसे समय पर किया है, जब एक दिन पहले ही दिल्ली में नए प्रदर्शन का ऐलान किया गया है। सीजेपी (CJP) ने 5 सितंबर को दिल्ली में इंडिया गेट से पुलिस मुख्यालय तक प्रोटेस्ट मार्च की घोषणा की है। पार्टी ने केंद्र सरकार पर वादों को पूरा नहीं करने का आरोप लगाकर यह फैसला किया है।

पहले भी अहम पदों पर हुई नियुक्तियां इससे पहले छह अगस्त को सीजेपी (CJP)  ने अपनी राष्ट्रीय कार्यसमिति का गठन किया, जिसमें संस्थापक अभिजीत दीपके (Abhijeet Deepke) को राष्ट्रीय संयोजक नियुक्त किया गया। तब तक प्रवक्ता रहे सौरव दास और आशुतोष रांका को संगठन का सह-संयोजक बनाया गया। सीजेपी (CJP) ने अजिंक्य शिंदे को राष्ट्रीय संगठन प्रभारी, दीपक बालियान को संगठन सह-प्रभारी नियुक्त किया था। इनके अलावा आफरीन नवाज को राष्ट्रीय सचिव, विजय रेड्डी मल्लांगी को मीडिया प्रमुख, रत्ना सिंह को कानूनी मामलों की प्रमुख बनाया गया था।

पढ़ें :- CJP और लेफ्ट के प्रोटेस्ट में नहीं शामिल हो पाएंगे छात्र! विजय सरकार का सख्त निर्देश, भड़के सौरव दास
Advertisement