Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. सीजेपी बोली-ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगा आंदोलन, वोटर लिस्ट से नाम हटाने की नहीं ली अनुमति, तो सरकार प्रदर्शन करने के लिए अनुमति क्यों ?

सीजेपी बोली-ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगा आंदोलन, वोटर लिस्ट से नाम हटाने की नहीं ली अनुमति, तो सरकार प्रदर्शन करने के लिए अनुमति क्यों ?

By santosh singh 
Updated Date

मुंबई। मुंबई में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार (Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar) के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी 2 अक्टूबर को शुक्रवार से मुंबई में प्रदर्शन का ऐलान किया है। वहीं प्रदर्शन को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के को-फाउंडर आशुतोष रांका ने बड़ा ऐलान किया है। मुंबई के शिवाजी पार्क में होने वाले कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन को लेकर आशुतोष रांका ने कहा कि, वे तब तक अपना आंदोलन जारी रखेंगे, जब तक ज्ञानेश कुमार (Gyanesh Kumar) इस्तीफा नहीं दे देते। उन्होंने आरोप लगाया कि वोटर लिस्ट से लोगों के नाम हटाने से पहले उनकी अनुमति नहीं ली गई, तो फिर सरकार प्रदर्शन करने के लिए अनुमति मांगने की उम्मीद क्यों कर रही है?

पढ़ें :- CWC बैठक में राहुल गांधी का दो टूक संदेश, बोले-अब ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, खुद PM मोदी दिलवाएंगे इस्तीफा…

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

वहीं कॉकरोच जनता पार्टी के फांउडर अभिजीत दीपके (Abhijit Deepak, founder of the Cockroach Janata Party) ने भी मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की है। पार्टी ने 2 अक्टूबर को मुंबई के दादर स्थित शिवाजी पार्क में प्रदर्शन का ऐलान किया है। इसके बाद आंदोलन को देश के दूसरे हिस्सों तक ले जाने की बात कही गई है। हालांकि, मुंबई पुलिस ने शिवाजी पार्क में प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी है। पुलिस ने इसके लिए हाई कोर्ट के पुराने आदेश और शिवाजी पार्क में सभाओं को लेकर लागू नियमों का हवाला दिया है।

अभिजीत दिपके ने दी ये चेतावनी

वहीं अभिजीत दिपके ने कहा कि सरकार उन्हें तीन दिन नहीं, बल्कि तीन महीने के लिए जेल में डाल दे, लेकिन उनका विरोध प्रदर्शन नहीं रुकेगा। बता दें कि, इससे पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Maharashtra Chief Minister Devendra Fadnavis) ने कहा था कि प्रदर्शन करने पर तीन दिन तक जमानत नहीं मिलेगी। इसके जवाब में दिपके ने कहा कि अगर सरकार उन्हें, तीन दिन क्या तीन महीने भी जेल में डालती है तो वो तैयार हैं ।

पढ़ें :- चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, राजस्थान समेत कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन

बता दें कि, इससे पहले कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने 24 सितंबर को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को 48 घंटे में इस्तीफा देने का अल्टीमेटम दिया था। पार्टी ने कहा कि अगर उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया तो देशभर में आंदोलन किया जाएगा। CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर SIR के जरिए देश में 13 करोड़ से ज्यादा वोट डिलीट करने का आरोप भी लगाया था। उन्होंने कहा था कि, लोगों से वोट देने का अधिकार छीना जा रहा है। लोकतंत्र का मतलब है कि जनता अपनी सरकार चुने, लेकिन जब से ज्ञानेश कुमार मुख्य चुनाव आयुक्त बने हैं, तब से सरकार यह तय कर रही है कि कौन वोट करेगा और कौन नहीं?

Advertisement