नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल रविवार को गुजरात पहुंचे और यहां पर उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। इसके साथ ही लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा एलान किया। उन्होंने कहा, आम आदमी पार्टी गुजरात में भी उतरेगी। यहां की भरूच सीट से आप विधायक चैतर वसावा मैदान में रहेंगे। चैतर वसावा गुजरात के डेडियापाड़ा से विधायक हैं।
पढ़ें :- CISCE Date Sheet 2027 : ICSE-ISC बोर्ड परीक्षा तारीखों का ऐलान, कब से शुरू होंगे एग्जाम, देखें शेड्यूल
जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम केजरीवाल ने कहा कि, आज हम सभी काम को छोड़कर आप सभी से मिलने आए हैं। कल हम जेल में चैतर वसावा से मिलने जाएंगे। आपके बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया, आदिवासी समाज के नेता को गिरफ्तार किया गया। चैतर वसावा हमारे छोटे भाई जैसा है। आम आदमी पार्टी हमारा एक परिवार है। उन्होंने कहा कि, सबसे ज्यादा दुख है कि चैतर वसावा की पत्नी को भी इन लोगों ने गिरफ्तार कर लिया। शकुंतला बेन चैतर वसावा की पत्नी हैं, लेकिन हमारे समाज की बहू हैं। इन लोगों ने हमारे समाज की बहू को गिरफ्तार किया है। ये पूरे आदिवासी समाज के लिए अपमान की बात है। मैं आप लोगों से पूछना चाहता कि क्या इस अपमान का बदला लोगे या नहीं?
मैं ऐलान करता हूँ-
AAP की तरफ़ से भरूच लोकसभा सीट से @Chaitar_Vasava भाई चुनाव लड़ेंगेBJP की यहाँ से जमानत ज़ब्त होनी चाहिए
– @ArvindKejriwal #ReleaseChaitarVasava pic.twitter.com/PZODun7COG
पढ़ें :- दादी और पिता की हत्या के बाद उनके बच्चे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पूरी तरह इसके खिलाफ थे कि उनकी मां प्रधानमंत्री बनें
— AAP (@AamAadmiParty) January 7, 2024
इसके साथ ही उन्होंने कहा, पुराने जमाने में डाकू होते थे, उन डाकुओं का भी ईमान धर्म होता था। किसी गांव में डाका मारने जाते थे तो उस गांव की बहन बेटियों को नहीं छेड़ते थे। बीजेपी वाले तो डाकुओं से भी बदतर हैं। इन्होंने हमारी बहू को गिरफ्तार करके पूरे आदिवासी समाज का अपमान किया है। साथ ही उन्होंने एलान किया कि, AAP की तरफ़ से भरूच लोकसभा सीट से चैतर वसावा भाई चुनाव लड़ेंगे। BJP की यहां से जमानत ज़ब्त होनी चाहिए।