नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अभी तक आठ समन भेज चुकी है। ईडी के समन को सीएम केजरीवाल राजनीतिक बता दिया था। इसको लेकर ईडी ने अदालत का रुख किया था, जिसके बाद कोर्ट ने 16 मार्च को पेश होने का आदेश दिया है। इन सबके बीच सीएम केजरीवाल का बयान आया है। उन्होंने कहा कि, ED के आठ समन आये हैं। दिल्ली में आठ और नये स्कूल बनाये जाएंगे।
पढ़ें :- UP MLC Election Result : पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में बीजेपी की हार, सपा ने जीती शिक्षक एमएलसी सीट
सीएम केजरीवाल ने एक्स पर लिखा कि, तुम जीतने समन भेजोगे, मैं उतने स्कूल बनाऊंगा…तुम अपना धर्म निभाओ, मैं अपना धर्म निभाऊंगा। आज विधान सभा में मैंने एलान किया कि अभी तक मुझे ED के आठ समन आये हैं। दिल्ली में आठ और नये स्कूल बनाये जाएंगे।
तुम जीतने समन भेजोगे, मैं उतने स्कूल बनाऊँगा
तुम अपना धर्म निभाओ, मैं अपना धर्म निभाऊँगा।आज विधान सभा में मैंने एलान किया कि अभी तक मुझे ED के आठ समन आये हैं। दिल्ली में आठ और नये स्कूल बनाये जाएँगे।
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) March 9, 2024
पढ़ें :- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया दुष्कर्म का सनसनीखेज आरोप, बोलीं-‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा’
बता दें कि, दिल्ली शराब घोटाले में कथित मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में ईडी ने दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 8 समन जारी कर चुकी है। बीते 2 नवंबर, 21 दिसंबर और इस साल 3 जनवरी, 18 जनवरी, 2 फरवरी, 14 फरवरी और 22 फरवरी और 3 मार्च को ईडी केजरीवाल को पूछताछ के लिए समन जारी कर चुकी थी।