West Bengal Phase 2 Voting : पश्चिम बंगाल में सात जिलों की 142 विधानसभा सीटों पर दूसरे चरण में बुधवार सुबह से वोटिंग जारी है। इस बीच, राज्य की सीएम ममता बनर्जी ने भवानीपुर में पोलिंग बूथों का दौरा किया। वह भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र से टीएमसी उम्मीदवार हैं। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्रीय बल बीजेपी के इशारे पर काम कर रहे हैं।
पढ़ें :- स्वास्थ्य विभाग व UPMSCL के खिलाफ चल रही ईडी की जांच के चलते एसीएस अमित कुमार घोष पर गिरीगाज , योगी सरकार ने 10 आईएएस का किया तबादला
कोलकाता में सीएम ममता बनर्जी ने कहा, “हम चाहते हैं कि वोटिंग की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से पूरी हो। हालांकि, कई ऐसे अधिकारी और ऑब्ज़र्वर लाए गए हैं जो बंगाल को नहीं समझते। कुछ ऑब्ज़र्वर ऐसे भी हैं जो टीएमसी के एजेंट्स को निशाना बना रहे हैं… कल रात सीआरपीएफ ने, बिना पुलिस के, 70 नंबर वार्ड के पार्षद के घर पर हमला कर दिया। उस समय वह घर पर नहीं थे, घर पर सिर्फ़ उनकी पत्नी और बच्चा था, फिर भी उन्होंने उनके घर में तोड़-फोड़ की।”
भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र से टीएमसी उम्मीदवार ममता बनर्जी ने कहा, “देखिए, रात में हमारे कार्यकर्ता को कैसे पीटा गया। ज़रा इस ज़ुल्म को देखिए। यह किस तरह की गुंडागर्दी चल रही है? वोटिंग ऐसे नहीं होती। वोटिंग शांतिपूर्ण तरीके से होती है। यह लोकतंत्र का उत्सव है। लेकिन इन्होंने इसे पूरी तरह से बर्बाद कर दिया है। इनका इरादा बिल्कुल साफ़ है कि BJP ज़बरदस्ती चुनाव में धांधली करना चाहती है। हमारे कार्यकर्ता और लोग जान देने को तैयार हैं, लेकिन वे अपनी जगह नहीं छोड़ेंगे।”