कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा ने सांसद अनंत महाराज उर्फ नागेन रॉय से उनके कूचबिहार स्थित आवास पर मुलाकात की। भाजपा सांसद राबंशी समुदाय के बड़े नेता माने जाते हैं। सीएम ममता बनर्जी से उनकी ये मुलाकात बेहद ही अहम मानी जा रही है।
पढ़ें :- Ram Mandir Donation Scam : राम मंदिर केस के सभी आरोपी जिला कोर्ट में पेश, सबको तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया
कहा जा रहा है कि, दोनों नेताओं के बीच करीब 35 मिनट तक चली। रॉय के आवास पर पहुंचने से पहले ममता बनर्जी ने जिला मुख्यालय शहर में मदन मोहन मंदिर में पूजा-अर्चना की। बनर्जी सिलीगुड़ी में उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज एव अस्पताल का दौरा करने के बाद सोमवार शाम कूचबिहार पहुंचीं, जहां उन्होंने कंचनजंगा एक्सप्रेस हादसे के पीड़ितों से मुलाकात की।