Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. CM विजय के ‘ऑपरेशन एल’ से AIADMK में हाहाकार, 10 और MLA इस्तीफा देकर TVK में होंगे शामिल

CM विजय के ‘ऑपरेशन एल’ से AIADMK में हाहाकार, 10 और MLA इस्तीफा देकर TVK में होंगे शामिल

By Abhimanyu 
Updated Date

Tamil Nadu TVK’s ‘Operation L’ : तमिलनाडु में सीएम सी जोसेफ विजय की अगुवाई वाली सत्तारूढ़ पार्टी तमिलगा वेत्रि कड़गम (TVK) बहुमत के करीब पहुंच सकती है, क्योंकि विपक्षी पार्टी AIADMK में बड़ी बगावत होने जा रही है। पार्टी के करीब 10 और असंतुष्ट विधायक विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देकर 15 अगस्त से पहले औपचारिक रूप से सत्तारूढ़ टीवीके का दामन थाम सकते हैं। इस योजना टीवीके में ‘ऑपरेशन एल’ नाम दिया गया है।

पढ़ें :- Video : प्रिंसिपल के उकसाने पर छात्रों ने महिला क्लर्क को बुरी तरह पीटा? पीड़िता ने थाने में दर्ज करवायी शिकायत

एक प्रतिष्ठित अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, सूत्रों ने बताया है कि चुनाव आयोग जल्द ही विधानसभा उपचुनावों का ऐलान कर सकता है। ऐसे में विधायकों के इस्तीफे की यह टाइ‌मिंग बेहद सोच-समझकर तय की गई है। अखबार से एक वरिष्ठ नेता ने कहा, “स्वतंत्रता दिवस से पहले इस्तीफे और दलबदल की पूरी प्रक्रिया कर ली जाएगी। चुनाव आयोग द्वारा उपचुनावों की तारीखों की घोषणा करने से पहले दलबदल को अंतिम रूप देना मुख्य उद्देश्य है।”

गौरतलब है कि तमिलनाडु में टीवीके की सरकार बनने के बाद से AIADMK में उठापटक लगातार जारी है। मई महीने में AIADMK के 25 विधायकों ने अपनी ही पार्टी के व्हिप का उल्लंघन कर सरकार बनाने के लिए विजय का समर्थन किया था। अब उनमें से लगभग आधे या तो विजय की टीवीके में शामिल हो चुके हैं या सत्ताधारी पार्टी का दामन थामने की पूरी तैयारी में हैं।

राज्य की 234 सदस्यीय विधानसभा की वर्तमान में 227 विधायकों की क्षमता है। 7 सीटें फिलहाल खाली हैं। सत्तारूढ़ टीवीके के 107 विधायक हैं। वहीं, AIADMK में लगातार इस्तीफों के कारण घटकर विधायकों की संख्या 41 हो गई है। अगर AIADMK के 10 और बागी विधायक इस्तीफा देते हैं तो टीवीके बहुमत के जादुई आंकड़े तक पहुंच जाएगी।

पढ़ें :- जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी प्रदर्शन पर मायावती हुईं आगबबूला, बोलीं- यह मांग कतई भी उचित व देशहित में नहीं
Advertisement