Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. CM योगी ने वितरित किया 932 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र, कहा-परिश्रम व्यक्ति को सफलता की ऊंचाइयों तक है पहुंचाता

CM योगी ने वितरित किया 932 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र, कहा-परिश्रम व्यक्ति को सफलता की ऊंचाइयों तक है पहुंचाता

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा 21 विभागों में चयनित 932 अभ्यर्थियों के नियुक्ति पत्र वितरण किया। इस दौरान उन्होंने कहा, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा 21 विभागों के 932 पदों पर चयनित होकर आज नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले सभी अभ्यर्थियों को हार्दिक बधाई। UPPSC ने पूरी भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शिता एवं शुचिता के साथ संपन्न किया है। प्रगति की दिशा में वही आगे बढ़ सकता है, जिसका चयन ईमानदारी और निष्पक्षता के आधार पर हुआ हो तथा जिसने अपने परिश्रम, प्रतिभा एवं लगन से यह स्थान प्राप्त किया हो।

पढ़ें :- IPS Transfers: यूपी में 15 आईपीएस अफसरों के हुए तबादले, तरुण गाबा बने लखनऊ के नए पुलिस कमिश्नर

उन्होंने आगे कहा, परिश्रम व्यक्ति को सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचाता है। जब परिश्रम एक ईमानदार व्यवस्था के साथ जुड़ता है, तब उसके सकारात्मक परिणाम सामने आते हैं। आज युवाओं को नियुक्ति पत्र के रूप में वही सकारात्मक परिणाम प्राप्त हो रहा है। यह उपलब्धि आगे भी उनके परिश्रम की प्रेरणा बनेगी और जीवनभर उन्हें सुखद अनुभूति का एहसास कराएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा, यदि हम 9 लाख नौजवानों को विभिन्न क्षेत्रों में नौकरी और रोजगार से जोड़कर उनकी प्रतिभा का लाभ उत्तर प्रदेश में नहीं लेते, तो प्रदेश को बीमारू राज्य की श्रेणी से बाहर निकालकर भारत की अर्थव्यवस्था के ‘ग्रोथ इंजन’ के रूप में प्रस्तुत नहीं कर पाते। याद रखना…परिश्रम व्यक्ति को सफलता की ऊंचाई तक पहुंचाता है। आपका परिश्रम एक ईमानदार व्यवस्था के साथ जुड़ता है तो उसके परिणाम आते हैं। हमने विगत 9 वर्षों में 9 लाख से अधिक नौजवानों को प्रदेश में सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र वितरित किए हैं।

 

Advertisement