Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. CM योगी ने 69804 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं व सुपरवाइजरों को बांटे स्मार्टफोन, नियुक्ति पत्र भी दिया

CM योगी ने 69804 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं व सुपरवाइजरों को बांटे स्मार्टफोन, नियुक्ति पत्र भी दिया

By Abhimanyu 
Updated Date

CM Yogi distributed smartphones to Anganwadi workers : सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सुपरवाइजरों को स्मार्टफोन और नियुक्ति पत्र वितरण बांटे। इसके साथ ही उन्होंने आंगनवाड़ी केंद्र का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया। इस मौके पर सीएम योगी ने कहा कि अब समय पर रीयल टाइम डाटा मिलेगा। स्मार्टफोन के जरिए काम आसान होगा।

पढ़ें :- 259 करोड़ की सरकारी नजूल भूमि खड़ा हो गया बहुमंजिला DMR हॉस्पिटल, सीएम योगी तक पहुंची शिकायत, फिर भी प्रशासन मूकदर्शक

जानकारी के अनुसार, राजधानी लखनऊ में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों/मुख्य सेविकाओं/सहायिकाओं को स्मार्टफोन व नियुक्ति-पत्र वितरण, आंगनवाड़ी केंद्र भवनों व बाल विकास परियोजना कार्यालय भवनों के लोकार्पण-शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सीएम योगी ने 702 आंगनबाड़ी केंद्रों का शिलान्यास किया गया है। 71 अन्य परियोजनाओं का शिलान्यास किया है। कुल 313 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण हुआ है।

इस कार्यक्रम के दौरान, 69,804 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सुपरवाइजरों को स्मार्टफोन दिए गए।  आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को ₹2 लाख से अधिक मूल्य के ग्रोथ मॉनिटरिंग डिवाइस उपलब्ध कराए गए, और 18,440 कार्यकर्ताओं तथा सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। इस मौके पर सीएम योगी ने कहा, “राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत 3 से 5 वर्ष के बच्चों के लिए आंगनवाड़ी केंद्रों में ही प्री-प्राइमरी स्कूलों का संचालन किया जाना है। इसके लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में आज आंगनवाड़ी केंद्र भवन के नवीन डिजाइन का विमोचन किया गया।”

उनहोंने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने हर आंगनवाड़ी कार्यकर्त्री और आंगनवाड़ी सहायिका की भूमिका को देखते हुए आपको यह उपाधि दी है कि यशोदा मैया ने कृष्ण कन्हैया के लिए जिस भूमिका का निर्वहन किया था, वही भूमिका आज के परिप्रेक्ष्य में आपकी है। यह अपने आप में एक बहुत बड़ा सम्मान है, और उस सम्मान की गरिमा की रक्षा करना, उसके अनुरूप देश के भविष्य को गढ़ना, उसको तराशना, आगे बढ़ाना, उसकी नींव को मजबूत करना, ये महती जिम्मेदारी आपके ऊपर है।”

पढ़ें :- एआई जागरूकता पर गोरखपुर का नाम गिनीज बुक में दर्ज ,मुख्यमंत्री और टाटा संस के चेयरमैन को सौंपा प्रमाण पत्र
Advertisement