लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गौतमबुद्ध नगर में UPSRTC की 45 इलेक्ट्रिक बसों का फ्लैग ऑफ एवं नोएडा इलेक्ट्रिक बस डिपो के शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा, उत्तर प्रदेश के 7 शहरों में मेट्रो का संचालन हो रहा है। वहीं, 17 नगर निगमों में आज 700 से अधिक इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जा रहा है।
पढ़ें :- आरक्षण विसंगतियों को दूर कर 1 जून 2020 से प्रभावी नियुक्ति दे योगी सरकार, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं : संजय सिंह
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के साथ लास्ट माइल कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने के लिए 110 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन 15 जून तक प्रारंभ हो जाएगा। भविष्य में इस संख्या में वृद्धि करते हुए गौतमबुद्ध नगर में 500 इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के लक्ष्य की दिशा में हम आगे बढ़ रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने आगे कहा, पहले इलेक्ट्रिक बसें हमें बाहर से मंगानी पड़ती थीं। अब प्रदेश में 02 Electric Bus Manufacturing Plant स्थापित हो चुके हैं। आज YEIDA क्षेत्र में 03 हाइड्रोजन बसों का संचालन भी प्रारंभ किया जा रहा है। साथ ही कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विजन को धरातल पर उतारते हुए 15 जून से भारत के सबसे बड़े एयरपोर्ट- ‘नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट’ से वायु सेवाओं का शुभारंभ होने जा रहा है।
#LIVE: गौतमबुद्ध नगर में UPSRTC की 45 इलेक्ट्रिक बसों का फ्लैग ऑफ एवं नोएडा इलेक्ट्रिक बस डिपो के शुभारंभ कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सम्मिलित होते मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी https://t.co/4gvHsAT3R0
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) June 12, 2026
पढ़ें :- प्रथम मुख्यमंत्री के रूप में यूपी में सुशासन की नींव रखी, हिंदी को राजभाषा का दर्जा दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई : सीएम योगी
साथ ही कहा, आज देश में सबसे अच्छा रोड नेटवर्क उत्तर प्रदेश के पास है। 4 लाख किलोमीटर का रोड नेटवर्क, स्टेट हाईवे, हाईवे, एक्सप्रेसवे, इंटरस्टेट कनेक्टिविटी…ये सभी उत्तर प्रदेश को देश की बेहतरीन कनेक्टिविटी वाले राज्यों में शामिल करते हैं।