Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. CM yogi ने यूपी में भारी बारिश को देखते हुए अगले दो दिनों तक स्कूल -कॉलेज बंद किया

CM yogi ने यूपी में भारी बारिश को देखते हुए अगले दो दिनों तक स्कूल -कॉलेज बंद किया

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने प्रदेशके कई क्षेत्रों में अतिवृष्टि के दृष्टिगत सभीमण्डलायुक्तों तथा जिलाधिकारियों को पूरी तत्परता से राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं।         उन्होंने कहा कि वरिष्ठ अधिकारी क्षेत्र का भ्रमण कर राहत कार्यों पर नजर रखें। उन्होंने 17 व 18 सितम्बर को प्रदेश में स्कूल-कॉलेजों सहित सभी शिक्षण संस्थानों को बन्द रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

पढ़ें :- UK Election : ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक को बड़ा झटका, 78 सांसदों ने कंजर्वेटिव पार्टी छोड़ी
मुख्यमंत्री  ने कहा कि इस आपदा के दृष्टिगत जनपदों में राहत कार्य प्रभावी रूप से कराए जाएं। आपदा से प्रभावित लोगों को तत्काल राहत पहुंचायी जाए। जल-जमाव की स्थिति में प्राथमिकता पर जल निकासी की व्यवस्था करायी जाए। उन्होंने सम्बन्धित जनपदों के अधिकारियों को इस आपदा से हुए नुकसान का आकलन करने के निर्देश दिए हैं।
Advertisement