Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. Uttarakhand: ऋषिकेश एम्स में भर्ती मां से मिले सीएम योगी, जाना हालचाल

Uttarakhand: ऋषिकेश एम्स में भर्ती मां से मिले सीएम योगी, जाना हालचाल

By शिव मौर्या 
Updated Date

ऋषिकेश। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार उत्तराखंड के ऋषिकेश एम्स में भर्ती मां सावित्री देवी से मिलने पहुंचे, जहां उन्होंने मां का हालचाल जाना। आधा घंटा हालचाल पूछने के बाद डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इसके बाद सीएम ट्रामा सेंटर में भर्ती रुद्रप्रयाग और पौड़ी खिर्सू के घायलों का से मिले और उनका हालचाल जाना। इसके बाद मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से रवाना हो गए।

पढ़ें :- स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भारत के जहाजों को मिला ग्रीन सिग्नल, ईरान के राजदूत मोहम्मद फतहाली बोले- इंडिया हमारा दोस्त

बता दें कि सीएम योगी की मां को जीरियाट्रिक वार्ड में भर्ती कराया गया है। इसी महीने वह दूसरी बार भर्ती हुई हैं। एम्स प्रशासन के अनुसार सावित्री देवी वृद्धावस्था की दिक्कतों के चलते भर्ती हुई हैं। पिछली बार आंखों में संक्रमण की दिक्कत हुई थी।

पढ़ें :- तेहरान की सड़कों पर बेखौफ घूमते दिखे ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन और अली लारिजानी, न चेहरे पर खौफ, न जंग की टेंशन…
पढ़ें :- पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, लाखों किसानों के खाते में भेजे 2-2 हजार रुपये

 

Advertisement