1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. VIDEO : राघव चड्ढा ने राज्यसभा में AAP उपनेता से हटाए जाने के बाद ‘खास’ इमोजी के साथ दिया पहला रिएक्शन

VIDEO : राघव चड्ढा ने राज्यसभा में AAP उपनेता से हटाए जाने के बाद ‘खास’ इमोजी के साथ दिया पहला रिएक्शन

आम आदमी पार्टी ने सांसद राघव चड्ढा को राज्यसभा में पार्टी के उपनेता पद से हटा दिया है। अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय को पत्र लिखकर राघव चड्ढा की जगह पंजाब के सांसद अशोक मित्तल को नया उपनेता बनाने का प्रस्ताव दिया है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने सांसद राघव चड्ढा को राज्यसभा में पार्टी के उपनेता पद से हटा दिया है। अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय को पत्र लिखकर राघव चड्ढा की जगह पंजाब के सांसद अशोक मित्तल को नया उपनेता बनाने का प्रस्ताव दिया है। पार्टी के इस अचानक लिए गए फैसले ने राजनीतिक गलियारों में अटकलों का बाजार गर्म कर दिया है। क्या यह महज एक रूटीन प्रक्रिया है या पार्टी के भीतर किसी बड़ी दरार का संकेत?

पढ़ें :- अब 28 की जगह 30 दिन का होगा मोबाइल रिचार्ज और जरूरत के हिसाब से चुन पाएंगे प्लान! सांसद राघव चड्ढा ने दी बड़ी खुशखबरी

राघव चड्ढा का ‘खामोश’ पलटवार

पद से हटाए जाने के कुछ ही घंटों बाद राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी, लेकिन शब्दों से नहीं बल्कि एक वीडियो के जरिए। उन्होंने सदन में दिए गए अपने प्रभावशाली भाषणों की एक सीरीज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर की है। वीडियो में उन्हें वायु प्रदूषण, बढ़ते हवाई किराए, गिग वर्कर्स के अधिकार और मोबाइल रिचार्ज प्लान की 28 दिनों की वैधता जैसे जनता से जुड़े मुद्दों को उठाते हुए देखा जा सकता है।

चड्ढा ने इस वीडियो के साथ कोई कैप्शन नहीं लिखा, बल्कि सिर्फ एक ‘नजर’ वाला इमोजी इस्तेमाल किया। इसे अक्सर बुरी नजर से बचने और नकारात्मक ऊर्जा को दूर रखने का प्रतीक माना जाता है. उनके इस रहस्यमयी इमोजी को लेकर अब लोग अलग-अलग मायने निकाल रहे हैं।

बोलने के समय पर भी ‘पाबंदी’?

AAP की ओर से राज्यसभा सचिवालय को लिखे गए पत्र में एक और चौंकाने वाली बात सामने आई है। पार्टी ने मांग की है कि राघव चड्ढा को सदन में पार्टी के कोटे से आवंटित किया जाने वाला बोलने का समय अब नहीं दिया जाना चाहिए। बता दें, 37 वर्षीय चड्ढा, जो मई 2022 में राज्यसभा के लिए चुने गए थे, अब तक संसद में पार्टी का सबसे प्रखर चेहरा रहे हैं।

पढ़ें :- परिणीति चोपड़ा की रिकॉर्ड की शिव स्तुति इंटरनेट पर तेजी से वायरल, जानें यह रिकॉर्डिंग क्यों और कैसे की?
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...