बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Bollywood actress Parineeti Chopra) ने हाल ही में 'श्री शिव रुद्राष्टकम्' (Shri Shiva Rudrashtakam) रिकॉर्ड किया था, जो कि अब म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म स्पॉटिफाई और यूट्यूब म्यूजिक पर उपलब्ध है। परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) ने इस स्तुति की रिकॉर्डिंग की झलकियां और इसका लिंक अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया है, लेकिन साथ ही साथ उन्होंने इस पर अपने पति राघव चड्डा (Raghav Chadha) के रिएक्शन को भी शेयर किया है।
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Bollywood actress Parineeti Chopra) ने हाल ही में ‘श्री शिव रुद्राष्टकम्’ (Shri Shiva Rudrashtakam) रिकॉर्ड किया था, जो कि अब म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म स्पॉटिफाई और यूट्यूब म्यूजिक पर उपलब्ध है। परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) ने इस स्तुति की रिकॉर्डिंग की झलकियां और इसका लिंक अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया है, लेकिन साथ ही साथ उन्होंने इस पर अपने पति राघव चड्डा (Raghav Chadha) के रिएक्शन को भी शेयर किया है। राघव चड्डा (Raghav Chadha) ने अपनी इंस्टा स्टोरी में इस रिकॉर्डिंग के पीछे की कहानी बताई है कि कैसे उनके लिए परिणीति का यह भजन रिकॉर्ड करना किसी बड़े सरप्राइज से कम नहीं रहा।
राघव चड्डा ने बताई बैक स्टोरी
राघव चड्डा (Raghav Chadha) ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा, ‘इस स्तुति को रिकॉर्ड किए जाने के पीछे एक छोटी सी कहानी। एक बार मैंने चलते-फिरते यह बताया था कि मेरी दादी मां घर पर यह स्तुति गाया करती थीं। अगली बात मुझे यह पता चली कि तुमने इसे रिकॉर्ड किया है। यह मेरे लिए पहले से ही एक बहुत खास याद थी लेकिन अब इसे तुम्हारी आवाज में सुनना बिलकुल अलग ही अर्थ दे गया है। बहुत ही खूबसूरत और बहुत ही सहज। तुम्हारे पास एक बहुत खास तोहफा है, प्लीज हमेशा गाती रहना। हर हर महादेव।’
परी ने दिया यह क्यूट रिएक्शन
राघव चड्डा (Raghav Chadha) की इस इंस्टा स्टोरी को परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) ने री-शेयर किया है और लिखा- तुम्हारे लिए तो कुछ भी। हर हर महादेव। परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) ने इस सॉन्ग को अपने खुद के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया है और महज 22 घंटों में इस पर 3 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। बात पब्लिक के रिएक्शन की करें तो लोग इस स्तुति की तारीफ करते नहीं थक रहे। साथ ही कई लोगों ने परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) से अन्य भजनों की रिकॉर्डिंग करने की भी अपील की है। एक यूजर ने लिखा-परिणीति प्लीज करपूर गौरं की भी रिकॉर्डिंग करो, तो किसी ने लिखा- ओम नमः शिवाय की भी।
क्यों चर्चा में रही थीं परिणीति ?
परिणीति ने जो वीडियो पोस्ट की है, उसमें आपको एक्ट्रेस यह गाना गाते नजर नहीं आएंगी, लेकिन उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर रिकॉर्डिंग की क्लिप डाली है। बता दें कि परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) पिछले दिनों मां बनने और डिलीवरी के बाद के डिप्रेशन स्ट्रेस पर खुलकर बात करने के लिए सुर्खियों में रही थीं। एक्ट्रेस ने बताया कि कैसे मां बनने की जिम्मेदारी उठाना एक साथ 10-10 नौकरियां करने जैसा है। परिणीति चोपड़ा की शादी राजनेता राघव चड्डा (Raghav Chadha) से 24 सितंबर 2023 को हुई थी और 19 अक्तूबर 2025 को एक्ट्रेस ने अपने पहले बच्चे नीर को जन्म दिया।