1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. पंजाब AAP विधायक राघव चड्डा के संपर्क में, संजय सिंह, बोले – ये झूठा प्रोपगैंडा, उनकी खुद की सदस्यता खत्म होने वाली है

पंजाब AAP विधायक राघव चड्डा के संपर्क में, संजय सिंह, बोले – ये झूठा प्रोपगैंडा, उनकी खुद की सदस्यता खत्म होने वाली है

आम आदमी पार्टी (AAP) से बगावत करने वाले राघव चड्डा (Raghav Chadha) समेत सातों सांसदों को लेकर पार्टी ने बड़ा कदम उठाया है। AAP सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) ने बताया कि उन्होंने राज्यसभा के सभापति को एक याचिका दी है, जिसमें पार्टी छोड़ने वाले सभी सांसदों की सदस्यता खत्म करने की मांग की गई है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (AAP) से बगावत करने वाले राघव चड्डा (Raghav Chadha) समेत सातों सांसदों को लेकर पार्टी ने बड़ा कदम उठाया है। AAP सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) ने बताया कि उन्होंने राज्यसभा के सभापति को एक याचिका दी है, जिसमें पार्टी छोड़ने वाले सभी सांसदों की सदस्यता खत्म करने की मांग की गई है।

पढ़ें :- जनता की कमाई पर किश्तों में लूटमार, 8 दिनों में 3 बार पेट्रोल-डीज़ल के बढ़ाए गए दाम: मल्लिकार्जुन खरगे

सांसदों के खिलाफ दी याचिका

पढ़ें :- पीएम मोदी ने 51 हजार युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले- युवा​ विकाश और भविष्य निर्माण के अहम साझेदार बनने जा रहे

रविवार को संजय सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि 7 राज्यसभा सांसदों को साफ संदेश दिया कि आप जिस दल से चुने गए हैं, अगर आपको उससे मतभेद है तो आप इस्तीफा दीजिए और जहां जाना है वहां जाइए। उन्होंने कहा कि ये सांसद अब पार्टी के साथ नहीं हैं, इसलिए उनकी राज्यसभा सदस्यता भी जारी नहीं रहनी चाहिए। पार्टी छोड़ने के बाद भी ये सांसद अपनी सीट पर बने हुए हैं, जो नियमों के खिलाफ है।
जिस पार्टी ने चुनकर आपको संसद में भेजा, उस पार्टी को छोड़कर दूसरी पार्टी में जाना लोकतंत्र और देश के संविधान के साथ धोखा है। ऐसे सांसदों की सदस्यता रद्द होनी चाहिए। उत्तराखंड और अरुणाचल प्रदेश में जब इस प्रकार की तोड़फोड़ की गई, तो इस पर माननीय सुप्रीम कोर्ट ने फैसला दिया था। संविधान सबको मानना पड़ेगा, यह सबके ऊपर लागू होता है। झूठी तस्वीर जारी करने और फर्जीवाड़ा करने में भारतीय जनता पार्टी को महारत हासिल है।

BJP और राघव चड्डा फैला रहे है झूठी खबरें: संजय सिंह

AAP सांसद ने उन अफवाहों को खारिज कर दिया कि पंजाब के कई विधायक राघव चड्डा के संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि BJP, राघव चड्डा और अन्य लोग इस तरह की झूठी खबरें फैलाएंगे। इन लोगों को पूरे पंजाब में विरोध का सामना करना पड़ रहा है। लोग सड़कों पर हैं और उनके खिलाफ नारे लगा रहे हैं। पार्टी और पंजाब के साथ विश्वासघात करने के कारण जनता की भावना उनके खिलाफ है। उन्होंने कहा कि उनकी सदस्यता खत्म होने वाली है तो कौन सा विधायक उनके साथ जुड़ेगा? इसलिए, यह झूठा प्रोपेगेंडा है। यह भ्रम फैलाने की एक कोशिश है। यह इससे ज्यादा कुछ नहीं है। AAP सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत को नरक कहते हैं और मोदी जी चुप रहते हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...