1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. असम के जोरहाट IAF के एयरबेस पर बड़ा हादसा, भारतीय वायुसेना का विमान लैंडिंग के दौरान क्रैश

असम के जोरहाट IAF के एयरबेस पर बड़ा हादसा, भारतीय वायुसेना का विमान लैंडिंग के दौरान क्रैश

Jorhat IAF Airbase Plane Crash : असम के जोरहाट स्थित भारतीय वायुसेना (IAF) के एयरबेस पर शनिवार को एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां पर वायुसेना का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। एयरफोर्स स्टेशन पर तत्काल बचाव और राहत अभियान शुरू कर दिया गया है।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- वतन लौटे अपनों के पार्थिव शरीर, कुवैत अग्निकांड के 20 पीड़ितों के शव कोच्चि पहुंचे, गमगीन हुआ माहौल

जानकारी के अनुसार, जोरहाट स्थित भारतीय वायुसेना (IAF) के एयरबेस पर वायुसेना का AN-32 परिवहन विमान एयरबेस पर लैंडिंग के दौरान क्रैश हो गया। हादसे के बाद विमान दो टुकड़ों में टूट गया और आग व धुएं का गुबार उठता दिखा। एयरफोर्स स्टेशन पर तत्काल बचाव और राहत अभियान शुरू कर दिया गया है।

भारतीय वायुसेना (IAF) अधिकारियों के अनुसार, जोरहाट एयर फ़ोर्स स्टेशन पर भारतीय वायु सेना के AN-32 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ़्ट के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद, दुर्घटना स्थल पर आग बुझाने का काम चल रहा है। वायु सेना के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुँच गए हैं और किसी के हताहत होने की जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...