1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. Ford Recall in the US : फोर्ड ने अमेरिका में Ford Focus कारों को किया रिकॉल , जानें कारण

Ford Recall in the US : फोर्ड ने अमेरिका में Ford Focus कारों को किया रिकॉल , जानें कारण

दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी फोर्ड (Ford) ने अमेरिका में बड़ी संख्या में अपनी गाड़ियों को लेकर रिकॉल जारी किया है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Ford Recall in the US :  दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी फोर्ड (Ford) ने अमेरिका में बड़ी संख्या में अपनी गाड़ियों को लेकर रिकॉल जारी किया है। खबरों के अनुसार, कंपनी करीब 2,55,404 वाहनों को वापस बुला रही है। कारों को वापस बुलाने के पीछे तकनीकी खराबी बताया गया है। इस कमी के कारण गाड़ियों की सुरक्षा और Driving experience प्रभावित हो सकती है।

पढ़ें :- Royal Enfield Classic 350 की कीमतों में इस साल तीसरी बार इजाफा, जानें क्या है नई कीमत?

ये तकनीकी समस्या खास तौर पर कैनिस्टर पर्ज वाल्व (Canister Purge Valve) से जुड़ी हुई है। ये एक ऐसा पार्ट होता है जो Fuel System में गैसों को कंट्रोल करने का काम करता है। अगर यह ठीक से काम न करे, तो इंजन पर असर पड़ सकता है और गाड़ी चलते समय अचानक बंद (स्टॉल) भी हो सकती है। यही इस Recall का सबसे बड़ा कारण है।

यह रिकॉल खास तौर पर 2012 से 2018 के बीच बनी Ford Focus कारों को प्रभावित करता है।

फोर्ड के डीलर इन गाड़ियों के Powertrain Control Module के सॉफ्टवेयर को अपडेट करेंगे। ये अपडेट पूरी तरह से फ्री होगा, यानी ग्राहकों को इसके लिए कोई पैसा नहीं देना पड़ेगा।

कंपनी का कहना है कि यह कदम ग्राहकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है।

पढ़ें :- अपडेटेड Bajaj Pulsar NS400Z लॉन्च, अब मिलेगा नया 5-इंच TFT डिस्प्ले और कई नए फीचर्स

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...