उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक युवक ने अपनी बुआ की बेटी के साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों के बीच करीबन तीन वर्ष से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। लखनऊ के तेलीबाग में किराये के मकान पर रविवार तड़के अलग-अलग फंदे में दोनों के शव मिले..
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक युवक ने अपनी बुआ की बेटी के साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों के बीच करीबन तीन वर्ष से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। लखनऊ के तेलीबाग में किराये के मकान पर रविवार तड़के अलग-अलग फंदे में दोनों के शव मिले। युवक की पहचान शाहजहांपुर के रीवा निगोही के रहने वाले राम अवतार के बेटे अनिकेत उर्फ रानू (21) के रूप में हुई है। गाजियाबाद की खोड़ा कॉलोनी निवासी महेंद्र की बेटी अंजलि (18) अनिकेत की बुआ की लड़की थी।
क्या है लखनऊ कनेक्शन
लखनऊ में अनिकेत का परिवार करीब 6 साल से रह रहा है। मृतक खुद प्लंबर का काम करता था, परिवार के आर्थिक स्थिति का सहारा था। अनिकेत घर का छोटा बेटा था बड़े भाई अमन की शादी हो चुकी है। एक बहन भी है, पिता रंगाई—पुताई का कार्य करते है तो वहीं मां संध्या देवी गृहणी है।
क्या है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक अनिकेत 23 जुलाई को अहमदाबाद जाने की बात कहकर घर से निकला था लेकिन वह सीधा युवती के यहां खोड़ा पहुंच गया। वहां से दोनों अयोध्या भाग गएं 24 जुलाई को अनिकेत ने अपनी मां से कॉल करके 2 हजार रुपए मांगे थे। उसने कहा था कि 2 दिन में सैलरी आने पर रुपए वापस कर देगा। इस दौरान उसने बताया था कि अंजलि के साथ अयोध्या में है। इसी आधार पर परिवार वाले अयोध्या पहुंच दोनों को एक रिश्तेदार के यहां इटावा ले जा रहे थे। जानकारी के मुताबिक कानपुर से अनिकेत और अंजलि घरवालों को चकमा दे ट्रेन से उतर गए। ट्रेन काफी स्पीड पकड़ चुकी थी। इस वजह से वे लोग नहीं उतर पाए।
वे दोनों ट्रेन से भागकर तेलीबाग स्थित अपने किराये वाले मकान पर आयें और यहीं आत्महत्या कर ली। जब परिवार वाले वापस आएं तो दोनों के शव लटके देख पुलिस को सूचना दी। एसीपी गोसाईंगंज ऋषभ यादव ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक साक्ष्य इकट्ठा किए। मामले की जांच की जा रही है। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।