दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर आज यानी शनिवार को एक बड़ा हादसा सामने आया है। जहां रफ्तार भर रही एक इलेक्ट्रिक कार में अचानक भीषण आग लग गई और देखते ही देखते आग का गोला बन गई। संतोषजनक बात यह रही कि कार चालक ने समय रहते चलती गाड़ी से छलांग लगा दी, जिससे उसकी जान बच गई।
दौसा-बांडीकुई खंड, राजस्थान। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर आज यानी शनिवार को एक बड़ा हादसा सामने आया है। जहां रफ्तार भर रही एक इलेक्ट्रिक कार में अचानक भीषण आग लग गई और देखते ही देखते आग का गोला बन गई। संतोषजनक बात यह रही कि कार चालक ने समय रहते चलती गाड़ी से छलांग लगा दी, जिससे उसकी जान बच गई। खबरों के अनुसार, कार के बोनट से अचानक धुआं निकलने लगा और कुछ ही सेकंडों में बड़ी लपटों में बदल गया। ऐसा माना जा रहा है कि यह हादसा बैटरी में शॉर्ट सर्किट के कारण हुआ। हांलाकि आग लगते ही चालक ने घबराने के बजाय समझदारी दिखाई और तुरंत कार का दरवाजा खोलकर बाहर की ओर छलांग लगा दी। इस घटना की सूचना मिलते ही एक्सप्रेसवे पेट्रोलिंग टीम और दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। काफी कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया गया। लेकिन जब तक इस आग पर काबू पाया गया तब तक कार पूरी तरह जलकर कंकाल बन चुकी थी।
इस हादसे के कारण एक्सप्रेसवे पर कुछ समय के लिए वाहनों की रफ्तार थम गई। क्रेन की मदद पुलिस ने जली हुई कार को रास्ते से हटाकर यातायात सुचारू रूप से संचालित किया। इलेक्ट्रिक वाहनों (Electric Vehicle) में बढ़ती आग की घटनाओं ने एक बार फिर सुरक्षा मानकों और Battery Thermal Management System पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल, पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।