1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. ED-CBI की आप नेताओं के घर रेड करवाकर बीजेपी ने पार्टी तोड़ी : सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर

ED-CBI की आप नेताओं के घर रेड करवाकर बीजेपी ने पार्टी तोड़ी : सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर

आम आदमी पार्टी पंजाब के वरिष्ठ नेता और सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि चुनाव आते ही भाजपा अपनी हार के डर से विपक्षी नेताओं को ईडी और सीबीआई के जरिए डराना शुरू कर देती है या लालच देकर अपनी पार्टी में शामिल कर लेती है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी पंजाब के वरिष्ठ नेता और सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि चुनाव आते ही भाजपा अपनी हार के डर से विपक्षी नेताओं को ईडी और सीबीआई के जरिए डराना शुरू कर देती है या लालच देकर अपनी पार्टी में शामिल कर लेती है।

पढ़ें :- जनता ने कल बंगाल व तमिलनाडु में BJP के ख़िलाफ़ लाइन लगाकर डाला बंपर वोट, अब UP में PDA 95 प्रतिशत वोटिंग करके बनाएगा नया रिकॉर्ड: अखिलेश यादव

शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए सांसद मीत हेयर ने उदाहरण देते हुए कहा कि असम में हेमंत विश्व शर्मा पर कांग्रेस में रहते हुए सीबीआई की छापेमारी हुई, लेकिन भाजपा में शामिल होते ही वे पाक-साफ हो गए। महाराष्ट्र में अजीत पवार पर एक ही रात में 70 मुकदमे दर्ज किए गए और अमित शाह ने उन्हें देश का सबसे भ्रष्ट नेता बताया, लेकिन भाजपा में शामिल होते ही उन्हें डिप्टी सीएम बना दिया गया।

उन्होंने कहा कि आज संसद के भीतर भी यही दृश्य है। राहुल गांधी की कभी कोर टीम रहे रवनीत बिट्टू और ज्योतिरादित्य सिंधिया जैसे लोग भाजपा की अगली बेंचों पर बैठे हैं, जबकि भाजपा के पुराने समर्पित कार्यकर्ता पीछे धकेल दिए गए हैं। पंजाब भाजपा का हाल तो यह है कि वहां भाजपा की बैठकों में पुराने भाजपाई कम और कांग्रेसी चेहरे जैसे सुनील जाखड़ और राणा सोढ़ी ज्यादा नजर आते हैं।

मीत हेयर ने राघव चड्ढा के व्यवहार पर गहरी नाराजगी जताते हुए कहा कि जिस पार्टी और अरविंद केजरीवाल ने एक आम युवा को राष्ट्रीय पहचान दी, उसी पार्टी के सबसे मुश्किल समय में राघव चड्ढा का साथ छोड़ देना नैतिकता के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि जब केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और संजय सिंह जेल में थे और कार्यकर्ता सड़कों पर लाठियां खा रहे थे। तब राघव चड्ढा विदेश चले गए। उन्होंने आगे कहा कि जब अरविंद केजरीवाल जेल से बाहर आए और उन्हें कोर्ट ने राहत दी, तब भी राघव चड्ढा ने एक ट्वीट तक नहीं किया।

पंजाब में हाल ही में आप नेताओं और राज्यसभा सांसद मित्तल और मंत्री संजीव अरोड़ा के घरों पर हुई छापेमारी को उन्होंने इसी कड़ी का हिस्सा बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा भूल रही है कि आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता सिद्धांतों के पक्के हैं। दिल्ली में भी इन्होंने पूरी कोशिश की थी, लेकिन हमारे नेता झुके नहीं। सतेंद्र जैन और मनीष सिसोदिया को कई ऑफर दिए गए, लेकिन वे जेल जाना मंजूर कर गए पर भाजपा के आगे घुटने नहीं टेके।

पढ़ें :- राघव चड्ढा समेत AAP के तीन राज्यसभा सांसद भाजपा में शामिल, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने दिलाई सदस्यता
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...