1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली के लोगों को महंगाई का एक और झटका, अब इतने यूनिट से अधिक बिजली खर्च पर बढ़ेंगी दरें

दिल्ली के लोगों को महंगाई का एक और झटका, अब इतने यूनिट से अधिक बिजली खर्च पर बढ़ेंगी दरें

​महंगाई की मार से परेशान जनता को ​एक और बड़ा झटका लगा है। दिल्ली बिजली नियामक आयोग (डीईआरसी) ने फ्यूल सरचार्ज बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। आयोग ने दिल्ली की बिजली वितरण कंपनियों (डिस्कॉम) को मंजूरी दी है। हालांकि, इसका असर उन घरेलू उपभोक्ताओं की मासिक बिजली खपत पर नहीं पड़ेगी, जिनकी खपत 500 यूनिट तक है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। ​महंगाई की मार से परेशान जनता को ​एक और बड़ा झटका लगा है। दिल्ली बिजली नियामक आयोग (डीईआरसी) ने फ्यूल सरचार्ज बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। आयोग ने दिल्ली की बिजली वितरण कंपनियों (डिस्कॉम) को मंजूरी दी है। हालांकि, इसका असर उन घरेलू उपभोक्ताओं की मासिक बिजली खपत पर नहीं पड़ेगी, जिनकी खपत 500 यूनिट तक है। उन्हें इस बढ़ोत्तरी का कोई अतिरिक्त बोझ नहीं उठाना पड़ेगा। लेकिन इससे ज्यादा हुआ तो ग्राहकों पर इसका सीधा असर पड़ेगा।

पढ़ें :- अंग्रेजों से हमने वोट का हक छीनकर लिया था, आज उसी हक को बचाने के लिए फिर लड़ना पड़ रहा है...पीएम मोदी और चुनाव आयोग पर खरगे का निशाना

इस फैसले से ग्राहकों के लिए बिजली की दरें एक से 3.30 फीसदी तक बढ़ जाएंगी। हालांकि, सब्सिडी पाने वाले ग्राहकों पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। इनमें वे ग्राहक शामिल हैं जो 200 से 500 यूनिट तक बिजली का उपयोग करते हैं।

अधिकारियों के अनुसार, यह फैसला बिजली उत्पादन और ईंधन की बढ़ती लागत को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। डीईआरसी का कहना है कि आम घरेलू उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए 500 यूनिट तक की खपत को इस बढ़ोतरी से बाहर रखा गया है। इससे बड़ी संख्या में परिवारों के बिजली बिल पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

 

पढ़ें :- यमुना किनारे बेला एस्टेट में 728 लोग रहते हैं, SIR के बाद वोटर लिस्ट में सिर्फ़ एक नाम बचा और बाकी 727 नाम काट दिए गए: राहुल गांधी
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...