इटावा में 27 वर्षीय MBBS डॉक्टर सौम्या दीक्षित की मौत से परिवार में शोक है। सौम्या ने कानपुर की एक यूनिवर्सिटी से MBBS की पढ़ाई पूरी की थी और इन दिनों NEET-PG..
इटावा में 27 वर्षीय MBBS डॉक्टर सौम्या दीक्षित की मौत से परिवार में शोक है। सौम्या ने कानपुर की एक यूनिवर्सिटी से MBBS की पढ़ाई पूरी की थी और इन दिनों NEET-PG परीक्षा की तैयारी कर रही थीं।
परिजनों के अनुसार, घटना के समय वह घर में अकेली थीं। रात को पिता के घर पहुंचने पर काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद पड़ोसियों की मदद से दरवाजा खोला गया, जहां सौम्या मृत मिलीं। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके से सबूत जुटाए।
जांच के दौरान एक नोट मिला, जिसमें उन्होंने लंबे समय से मानसिक तनाव और चिंता से जूझने की बात लिखी थी। साथ ही अपने टैबलेट में दो वीडियो होने का भी जिक्र किया था। पुलिस ने टैबलेट और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
परिजनों का कहना है कि कुछ दिन पहले भी सौम्या परेशान थीं। वहीं पुलिस का कहना है कि डिजिटल सबूतों और अन्य पहलुओं की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।