1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बेटी के खिलाफ कोई भी अपमानजनक टिप्पणी स्वीकार्य नहीं…CM योगी ने अखिलेश यादव की पुत्री को लेकर की जा रही टिप्पणी पर बोले

बेटी के खिलाफ कोई भी अपमानजनक टिप्पणी स्वीकार्य नहीं…CM योगी ने अखिलेश यादव की पुत्री को लेकर की जा रही टिप्पणी पर बोले

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी की पुत्री के खिलाफ कुछ लोगों ने गलत टिप्पणी की थी। मेरे संज्ञान में आते ही मैंने एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए। बेटी के खिलाफ कोई भी अपमानजनक टिप्पणी स्वीकार्य नहीं है। हम उस संस्कार में पले-बढ़े हैं, जहां कहा जाता है - गांव की बेटी सबकी बेटी, गांव की बहन सबकी बहन।

By शिव मौर्या 
Updated Date

आजमगढ़। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की बेटी को लेकर सोशल मीडिया पर की जा रही विवादित टिप्पणी पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा कि, बेटी के खिलाफ कोई भी अपमानजनक टिप्पणी स्वीकार्य नहीं है। मेरी जानकारी में ये मामला आया तो मैंने तुरंत एफआईर करने के निर्देश दिए।

पढ़ें :- Video-असदुद्दीन ओवैसी ने मोदी और योगी पर कसा तंज, बोले-' आपसे किसने कहा था देश और यूपी कुंवारे के हवाले कर दो, लोग तो कुंवारों को कमरा भी नहीं देते...

दरअसल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आजमगढ़ में ₹955 करोड़+ की लागत से 39 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण/शिलान्यास किए। इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि, मैं पिछले दिनों देख रहा था कि, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी की पुत्री के खिलाफ कुछ लोगों ने गलत टिप्पणी की थी। मेरे संज्ञान में आते ही मैंने एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए। बेटी के खिलाफ कोई भी अपमानजनक टिप्पणी स्वीकार्य नहीं है। हम उस संस्कार में पले-बढ़े हैं, जहां कहा जाता है – गांव की बेटी सबकी बेटी, गांव की बहन सबकी बहन।

इसके साथ ही कहा, हमने तो कोई भेदभाव नहीं किया। लेकिन अखिलेश जी दूसरों को उपदेश देते हो। अपने चेले चपाटों को भी थोड़ा उपदेश दे दो कि अपनी भाषा को संयम कर लें। दूसरों के प्रति टिप्पणी करने के पहले स्वयं भी सोचा करो कि उनके लोग किस प्रकार की भाषा का प्रयोग बहन और बेटियों के प्रति, बुजुर्गों के प्रति, दिवंगत लोगों के प्रति और वरिष्ठ नेताओं के प्रति करते हैं। इसके बारे में उनको भी अपने लोगों को संस्कारित करने की आवश्यकता है। अच्छा होगा उनको समझाओ और नहीं समझ सकते तो हमारे हवाले कर दो। हम उनको अच्छी तरह समझा देंगे।

पहचान के लिए मोहताज था आजमगढ़
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्षी दल के नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि, 2017 से पहले आजमगढ़ अपनी पहचान के लिए मोहताज था। तब यहां न विश्वविद्यालय था, न पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे था, न एयरपोर्ट ठीक ढंग से काम कर पा रहा था, न हरिहरपुर में संगीत महाविद्यालय था, तब आजमगढ़ की साड़ी को भी कोई मंच नहीं मिल पा रहा था और मुबारकपुर की ब्लैक पॉटरी के लिए भी कोई स्थान नहीं था। आज ब्लैक पॉटरी से जुड़ा कारिगर मुझसे मिला और बहुत खुश होकर उसने मुझसे कहा कि जब से उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार आई है, हमारा कारोबार कई गुना बढ़ा है।

 

पढ़ें :- Hospital Medicine Scam : 74 रुपये MRP का इंजेक्शन बिकता है 4980 रुपये, FSDA की जांच में चौंकाने वाला खुलासा, जनता से हो रही लूट पर सरकार कब कसेगी शिकंजा?

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...