1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. FIFA World Cup 2026 : अमेरिका ने पहले मैच में ही रचा इतिहास, जीत के आगाज के साथ दागे इतने गोल

FIFA World Cup 2026 : अमेरिका ने पहले मैच में ही रचा इतिहास, जीत के आगाज के साथ दागे इतने गोल

फीफा विश्व कप 2026 में मेजबान अमेरिका ने इतिहास रच दिया। अमेरिका में FIFA वर्ल्ड कप 2026 का आगाज हो चुका है और टूर्नामेंट की सबसे बड़ी मेजबान अमेरिका ने अपने पहले ही मैच में धमाकेदार आगाज करते हुए पराग्वे को 4-1 से हरा दिया।

By अनूप कुमार 
Updated Date

FIFA World Cup 2026 :  फीफा विश्व कप 2026 में मेजबान अमेरिका ने इतिहास रच दिया। अमेरिका में FIFA वर्ल्ड कप 2026 का आगाज हो चुका है और टूर्नामेंट की सबसे बड़ी मेजबान अमेरिका ने अपने पहले ही मैच में धमाकेदार आगाज करते हुए पराग्वे को 4-1 से हरा दिया। मैदान में प्रशंसकों के उत्साह के साथ अमेरिका ने अपने ओपनिंग मैच (Opening match) में पराग्वे को 4-1 से हराकर विश्व कप में अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। इससे पहले अमेरिका ने विश्व कप में कभी भी 3 गोल से ज्यादा नहीं किए थे। सिर्फ इतना ही नहीं, अमेरिका ने 32 साल बाद अपने घर में ओपनिंग मैच जीता है।

पढ़ें :- FIFA 2026 के बीच फुटबॉल जगत में शोक, विश्व विजेता टीम के स्टार खिलाड़ी का निधन

लॉस एंजेलिस स्टेडियम में खेले गए ग्रुप D के इस मैच पर काफी नजरें थीं क्योंकि अमेरिका अपने घर में ही खेल रही थी। स्टेडियम भी दर्शकों से खचाखच भरा था और Tom Cruise जैसे मशहूर हॉलीवुड स्टार(Hollywood star) भी इस मैच को देखने पहुंचे थे।

क्रिश्चियन पुलिसिच (Christian Pulisic) ने पहले हाफ में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए एक गोल करने में मदद की। अमेरिका ने शुरू से ही आक्रामक रवैया अपनाया लेकिन उसने खाता आत्मघाती गोल से खोला था। बालोगुन (Balogun 20 नंबर जर्सी) ने 31वें और पहले हाफ के इंजरी टाइम में गोल करके अमेरिका को मध्यांतर तक 3-0 से आगे रखा था। दूसरे हाफ के इंजरी टाइम के आखिरी क्षणों में जियो रेना ने एक और गोल दागा। इस तरह से अमेरिकी टीम ने विश्व कप के किसी मैच में पहली बार चार गोल किए।

अमेरिका ने चार साल पहले कतर में खेले गए विश्व कप में अपने चार मैचों में कुल मिलाकर केवल तीन गोल किए थे। नए कोच मॉरीशियो पोचेटीनो (Mauricio Pochettino) के मार्गदर्शन में अलग शैली में खेल रही अमेरिका की टीम ने अपने खेल से स्टेडियम में मौजूद 70,492 दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

पढ़ें :- FIFA World Cup Live Streaming : आज से फीफा मेंस वर्ल्ड कप के 23वें एडिशन का आगाज, जानें- कब और कहां देख पाएंगे लाइव मैच
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...