बहराइच। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को बहराइच दौरे पर पहुंचे। उन्होंने मानव-वन्यजीव संघर्ष में भेड़ियों के हमले में मारे गए लोगों के परिजनों से मुलाकात की और घायलों का हालचाल जाना। इसके साथ ही हवाई सर्वेक्षण भी किया। इस दौरान उन्होंने सहायता राशि, घायलों को लगाए जाने वाले इंजेक्शन, पीड़ित परिवारों के स्वास्थ्य और बच्चों की पढ़ाई आदि की भी जानकारी ली।
पढ़ें :- शहनवाज हुसैन के बेटे की शादी पर उमा भारती का भावुक पोस्ट,'जिंदगी भर रहेगा अफसोस' मेरी छवि ऐसी गढ़ी जैसे हम मुस्लिम समाज के दुश्मन हैं...
उन्होंने कहा, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, जिला प्रशासन और वन विभाग की टीम ने बेहतर समन्वय से इस परिस्थिति का सामना किया और आम जनमानस के मन में एक विश्वास उत्पन्न किया है। जब तक यह पूरा क्षेत्र वन्यजीवों के खतरे से मुक्त नहीं हो जाता है, वन विभाग की टीम इस क्षेत्र में प्रत्येक व्यक्ति की सुरक्षा हेतु पूरी सतर्कता व प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेगी।
जनपद बहराइच में मानव-वन्यजीव संघर्ष से प्रभावित परिवारों से आज भेंट कर उनका कुशल क्षेम जाना तथा अपनी संवेदना व्यक्त की।
स्थानीय जनप्रतिनिधियों, जिला प्रशासन और वन विभाग की टीम ने बेहतर समन्वय से इस परिस्थिति का सामना किया और आम जनमानस के मन में एक विश्वास उत्पन्न किया है।
जब तक… pic.twitter.com/C3uQoPeTll
पढ़ें :- Video-सारा अली खान को केदारनाथ दर्शन करना पड़ा भारी, मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने जारी किया फतवा, बोले-'शरीयत की नजर में मुजरिम हो'
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) September 15, 2024
मुख्यमंत्री ने कहा, हमारी सरकार ने मानव वन्य जीव संघर्ष को आपदा की श्रेणी में रखा है। जनहानि पर पीड़ित परिवार को तत्काल पांच लाख रुपये की सहायता उपलब्ध कराते हैं। जंगली जानवरों के हमले में घायलों के लिए एंटी रैबीज वैनम उपलब्ध कराई गई है। सीएम योगी ने कहा कि आमजन की सुरक्षा के लिए यहां वन विभाग की 165 लोगों की 25 टीम तैनात है। 4 थर्मल ड्रोन लगाए गए हैं। पहली प्राथमिकता भेड़िए को रेस्क्यू करने की है। यदि उसकी हिंसक गतिविधियां बढ़ीं या उसने जनहानि का प्रयास किया तो उसे शूट करने के भी आदेश दिए गए हैं। यह अंतिम विकल्प है, इससे पहले अन्य विकल्पों पर भी कार्य किया जा रहा है।