लखनऊ। यूपी में बिजली कटौती (Power Cuts) को लेकर सत्तापक्ष व विपक्ष आमने-सामने है। यूपी में बिजली कटौती (Power Cuts) को लेकर बुधवार को सपा मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने योगी सरकार (Yogi Government) पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा कि भाजपा राज (BJP Government) में बिजली के सब-स्टेशनों पर पीएसी लगती है और विधायक-सांसद अपनी ही सरकार के खिलाफ चिट्ठी लिखकर, जनता के आक्रोश से बचने का कायराना काम करते हैं।
पढ़ें :- पिछली सरकारों के पापों का गड्ढा भरने और भ्रष्टाचार के कूड़े को साफ करने में लगा समय : सीएम योगी
बता दें कि बीते मंगलवार को सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) पर निशाना साधते हुए कहा था कि बिजली व्यवस्था पर सवाल उठाने वाले वही लोग हैं, जिनके शासनकाल में प्रदेश की हालत बेहद खराब थी। उन्होंने कहा कि उस समय हालात ऐसे थे कि लोग बिजली के तारों पर कपड़े सुखाते थे और सप्ताह के हिसाब से बिजली मिलती थी। सीएम योगी के इसी बयान पर अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने रिएक्ट किया है। उन्होंने लिखा कि ‘अगले चुनाव में जनता भाजपा को अच्छे से धो-पटककर हमेशा के लिए सुखा देगी।’
अगले चुनाव में जनता भाजपा को अच्छे से धो-पटककर हमेशा के लिए सुखा देगी।
शुक्र है उप्र के ‘असफल मुख्यमंत्री’ जी ने ये नहीं कहा कि इस ‘महा विद्युत आपदा’ के पीछे दिल्लीवालों के भेजे हुए दूत की साज़िश है। ये स्पष्ट किया जाए कि मुख्यमंत्री जी की समीक्षा बैठक में बिजली मंत्री जी आते…
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) May 27, 2026
पढ़ें :- ऊर्जा संकट के इस दौर में हमारा दायित्व है हम किसी के बहकावे में न आएं और अफवाहों से बचें: सीएम योगी
अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि शुक्र है उत्तर प्रदेश के ‘असफल मुख्यमंत्री’ जी ने ये नहीं कहा कि इस ‘महा विद्युत आपदा’ के पीछे दिल्लीवालों के भेजे हुए दूत की साजिश है। ये स्पष्ट किया जाए कि मुख्यमंत्री जी की समीक्षा बैठक में बिजली मंत्री जी आते नहीं हैं या बुलाए नहीं जाते हैं। अगर आते हैं तो माननीय से अनुरोध है कि उनके ‘कंधे पर हाथ रखकर’ एक तस्वीर आप पोस्ट कर दीजिए, जनता को आपकी ‘आपसी गर्मी’ से तो राहत मिल जाएगी क्योंकि जनता ने आप दोनों को कभी एकांत में साथ देखा नहीं। भाजपा में अब करंट नहीं रहा।
इससे पहले सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा था कि कुछ पावर स्टेशनों पर तकनीकी कारणों से शटडाउन होने से बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है। सरकार इस समस्या को गंभीरता से ले रही है और हालात पर लगातार नजर रख रही है। उन्होंने संबंधित विभागों को उत्पादन और वितरण व्यवस्था सुचारु करने के निर्देश दिए हैं। सीएम योगी (CM Yogi) ने जनता से थोड़े समय के लिए सहयोग करने और पावर कॉरपोरेशन को तकनीकी खामियां दूर करने का समय देने की अपील करते हुए जल्द स्थिति सामान्य करने का भरोसा दिलाया।