लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) अपने दूसरे कार्यकाल में रोजगार पर फोकस कर रहे हैं। समय पर भर्ती प्रक्रिया के पूरा होने के साथ ही भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता को लेकर दिशा निर्देश देते रहते हैं।
पढ़ें :- भारत की यात्रा टालकर चीन पहुंचे एलन मस्क; जानें क्या रही टेस्ला के CEO की मजबूरियां
9,000 से अधिक ANM की नियुक्ति की जारी प्रक्रिया को समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराएं। यह @UPGovt के प्रथम 100 दिवस की कार्ययोजना में सम्मिलित है।
चयन प्रक्रिया में शुचिता और पारदर्शिता बनी रहे। योग्य अभ्यर्थियों का चयन कर यथाशीघ्र उन्हें नियुक्ति दी जाए: #UPCM @myogiadityanath pic.twitter.com/6BEAE2rHKw
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) June 16, 2022
पढ़ें :- RCB ने जीता टॉस, GT करेगी पहले बल्लेबाजी; यहां चेक करें प्लेइंग-XI
गुरुवार को मुख्यमंत्री ने ANM की नियुक्ति की को लेकर सख्त निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री (Chief Minister Yogi Adityanath) ने कहा कि, 9,000 से अधिक ANM की नियुक्ति की जारी प्रक्रिया को समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराएं। यह यूपी सरकार के प्रथम 100 दिवस की कार्ययोजना में सम्मिलित है। चयन प्रक्रिया में शुचिता और पारदर्शिता बनी रहे। योग्य अभ्यर्थियों का चयन कर यथाशीघ्र उन्हें नियुक्ति दी जाए।