Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. CNG Price Hike : दिल्ली-NCR में 12 दिन के भीतर चौथी बार महंगी हुई सीएनजी, 2 रुपये प्रति किलो रेट बढ़े

CNG Price Hike : दिल्ली-NCR में 12 दिन के भीतर चौथी बार महंगी हुई सीएनजी, 2 रुपये प्रति किलो रेट बढ़े

By Abhimanyu 
Updated Date

CNG Price Hike : दिल्ली-एनसीआर में आम आदमी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से परेशान लोगों को महंगाई का एक बार फिर झटका लगा है। दरअसल, मंगलवार सुबह CNG की कीमत में ₹2 प्रति किलो की बढ़ोतरी की गई है।

पढ़ें :- पेट्रोल-डीजल फिर महंगा: पेट्रोल ₹2.61-डीजल ₹2.71 हुआ म​हंगा, लखनऊ में ₹101.90, कोलकाता ₹113.51 हुई पेट्रोल की कीमत

CNG की नई कीमत के अनुसार, राजधानी दिल्ली में CNG अब ₹83.09 प्रति किलो हो गई है। इस बढ़ोतरी के पीछे वैश्विक तेल और गैस संकट के चलते घरेलू स्तर पर बढ़ रही लागत को मुख्य वजह माना जा रहा है। पिछले बार 12 दिनों में यह चौथी बार है, जब CNG की दो बार मूल्य वृद्धि हो चुकी है। कुल मिलाकर ₹6 प्रति किलो की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

23 मई को सीएनजी की कीमत में एक रुपये बढ़ाई गई थी। पेट्रोल और डीजल के बाद अब CNG भी आम आदमी की जेब पर बोझ बनती जा रही है। जिससे आम आदमी में नाराजगी देखने को मिल रही है। वहीं, पेट्रोल-डीजल और सीएनजी के बढ़ते दामों के कारण ट्रांसपोर्टेशन का भी खर्चा बढ़ सकता है। जिससे अन्य चीजों की कीमतें भी बढ़ सकती हैं।

Advertisement