Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. टेलीविजन
  3. कॉमेड‍ियन सुनील पाल की क‍िडनैपिंग पर पत्नी का बड़ा खुलासा, बोलीं- ‘पुलिस हमें इजाजत देगी तो हम..’

कॉमेड‍ियन सुनील पाल की क‍िडनैपिंग पर पत्नी का बड़ा खुलासा, बोलीं- ‘पुलिस हमें इजाजत देगी तो हम..’

By आराधना शर्मा 
Updated Date

 

पढ़ें :- एलपीजी की आसमान छूती कीमतों पर 'बिग बॉस 15' कंटेस्टेंट राजीव अदातिया ने कसा तंज, बोले- बॉलीवुड से ज्यादा पैसा गैस सिलेंडर बेचने में है...

मुंबई। हास्य कलाकार और अभिनेता सुनील पाल (Comedian Sunil Pal) मंगलवार को एक शो के लिए मुंबई से बाहर जाने के बाद कई घंटों तक लापता रहे। इसके बाद उनकी पत्नी ने सांताक्रूज पुलिस स्टेशन (Santacruz Police Station) में उनके गुमशुदा होने की शिकायत भी दर्ज कराई थी। हालांकि, कुछ घंटों के बाद वो (Comedian Sunil Pal) ने अपने परिवार के सदस्यों से संपर्क किया और बताया कि वह सुरक्षित हैं। कॉमेडियन के अचानक यूं लापता होने से फैंस के बीच भी खलबली मच गई थी। हर कोई उनके लिए चिंतित था। वहीं, अब सुनील की पत्नी सरिता ने क‍िडनैपिंग पर बड़ा खुलासा किया है।

एक मीडिया संस्थान से बातचीत करते हुए सरिता ने बताया कि, उनके पति और कॉमेडियन सुनील पाल (Comedian Sunil Pal) को किडनैप किया गया था। वो इस बारे में जल्द ही डिटेल में बताएंगी। सरिता ने कहा कि, सुनील जी घर लौट आए हैं। उन्होंने आने के बाद पुलिस को किडनैपर्स के बारे में जानकारी दे दी है। पुलिस हमारी मदद कर रही है। वो बिल्कुल ठीक हैं। FIR और बयान पूरे होने के बाद जब पुलिस हमें इजाजत देगी तो हम फैंस के साथ पूरे मामले की डिटेल साझा करेंगे।

सुनील पाल (Sunil Pal) की बात करें तो उन्होंने अपनी कॉमेडी से फैंस को हमेश लोटपोट किया है। साल 2005 में वो ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज के विनर बने थे, उन्होंने कई कॉमेडी शोज भी किए हैं। साथ ही सुनील ने बॉलीवुड में ‘फिर हेरा फेरी’, ‘अपना सपना मनी मनी’, ‘बॉम्बे टू गोवा’ जैसी फिल्में भी की है। बता दें कि, सुनील पाल अपने विवादित बयानों को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। वो कई बार कपिल शर्मा के शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ पर भी सवाल उठा चुके हैं।

पढ़ें :- फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' रिलीज से पहले 50 करोड़ की कमाई कर दुनिया में बजाया डंका, बॉक्स ऑफिस पर सुनामी की उम्मीद
Advertisement