नई दिल्ली। विश्व स्तर पर जारी तेल और गैस संकट के बीच देश की तेल विपणन कंपनियों (Oil Marketing Companies) ने आम जनता को फिर से एक जोरदार झटका दिया है। आज यानी 1 जून 2026 की सुबह से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी कर दी गई है। इस सिलेंडर के दाम अलग-अलग शहरों में ₹42 से लेकर ₹53.50 तक बढ़ा दी गई हैं। हालांकि, 14.2 किलोग्राम के घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जो मध्यम वर्ग के परिवारों के लिए एक बड़ी राहत है।
पढ़ें :- LPG Price Hike : दिवाली से पहले महंगाई का लगा झटका! LPG सिलेंडर के दाम बढ़े
महानगरों में कमर्शियल सिलेंडर के नए दाम
सरकारी तेल कंपनियों द्वारा जारी की गई नई दरों के अनुसार देश की राजधानी दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में ₹42 की बढ़ोतरी की गई है जिसके चलते अब दिल्ली में यह सिलेंडर ₹3,113.50 का मिलेगा। वहीं दूसरी ओर कोलकत्ता में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में सबसे ज्यादा ₹53.50 का इज़ाफ़ा देखा गया है। इसके अलावा व्यवसायिक इस्तेमाल में आनेवाले छोटे सिलेंडर की कीमतों में भी कंपनियों ने ₹11 प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी कर दी है।
क्यों बढ़े दाम?
बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, मध्य पूर्व (Middle East) में चल रहे भू-राजनीतिक तनाव और वैश्विक तेल-गैस संकट के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और एलपीजी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। इसी बढ़ते इनपुट कॉस्ट का असर भारतीय बाजार पर भी देखने को मिल रहा है। हांलाकि घरेलू गैस (14.2 किलोग्राम) के दाम स्थिर रहने से घर का बजट तो सुरक्षित है, लेकिन कमर्शियल गैस के दाम बढ़ने से होटल, रेस्तरां, ढाबा और कैटरिंग का कारोबार और अधिक महंगा हो जाएगा। अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले दिनों में बाहर खाना-पीना और टिफिन सेवाएं महंगी हो सकती हैं।