पटना। Lateral Entry के जरिए नियुक्तियों को लेकर चल रहे सियासी घमासान के बीच सरकार बैकफुट पर आ गई है। सरकार ने लेटरल एंट्री भर्ती वाले विज्ञापन पर रोक लगा दी है। इसको लेकर अब विपक्षी दल के नेताओं ने सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। वहीं, अब केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान (Union Minister Chirag Paswan) लेटरल एंट्री विज्ञापन रद्द होने पर PM मोदी का धन्यवाद किया। साथ ही कहा, उन्होंने फिर से समाज का विश्वास जीता है।
पढ़ें :- शहनवाज हुसैन के बेटे की शादी पर उमा भारती का भावुक पोस्ट,'जिंदगी भर रहेगा अफसोस' मेरी छवि ऐसी गढ़ी जैसे हम मुस्लिम समाज के दुश्मन हैं...
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान (Union Minister Chirag Paswan) ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि, जैसे ही लेटरल एंट्री का मुद्दा हमारे संज्ञान में आया, मैं विभिन्न विभागों के साथ चर्चा कर रहा हूं। मैंने प्रधानमंत्री के सामने भी अपनी बात रखी। कांग्रेस सरकारों और गठबंधन में बनी विपक्षी सरकारों ने पहले भी लेटरल एंट्री की है।
केंद्र सरकार द्वारा #UPSC में लेटरल एंट्री के द्वारा भर्ती की प्रक्रिया का मैं और मेरी पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) कभी पक्षधर नहीं रही है। मेरी मांग थी की कोई भी सरकारी नियुक्तियां आरक्षण के प्रावधानों को ध्यान में रखकर होनी चाहिए।
आज प्रधानमंत्री जी के निर्देश पर इस… pic.twitter.com/U4n2R8cNLy— युवा बिहारी चिराग पासवान (@iChiragPaswan) August 20, 2024
पढ़ें :- Video-सारा अली खान को केदारनाथ दर्शन करना पड़ा भारी, मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने जारी किया फतवा, बोले-'शरीयत की नजर में मुजरिम हो'
उन्होंने आगे कहा, विपक्ष ऐसा माहौल बनाने की कोशिश कर रहा है कि यह पहली बार शुरू किया जा रहा है। आज लेटरल एंट्री भर्ती का विज्ञापन रद्द कर दिया गया है। मैं और LJP (रामविलास) इसके लिए PM मोदी को धन्यवाद देते हैं। उन्होंने फिर से समाज का विश्वास जीता है।
बता दें कि, Lateral Entry विज्ञापन रद्द होने के बाद विपक्षी दलों की तरफ से केंद्र की मोदी सरकार को घेरा जा रहा है। नेता विपक्ष राहुल गांधी से लेकर अन्य नेता लगातार इसका विरोध कर रहे थे और आरक्षण छीने जाने का आरोप लगा रहे थे। वहीं, अब Lateral Entry विज्ञापन रद्द को रद्द कर दिया गया है।