Lok Sabha Elections 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाराष्ट्र के कोल्हापुर में रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि, आप सब जानते हैं मैं काशी का सांसद हूं और करवीर काशी आया हूं, ये मेरा सौभाग्य है। कोल्हापुर, महाराष्ट्र का फुटबॉल हब कहा जाता है। फुटबॉल यहां के युवाओं में बहुत पॉपुलर है। इसलिए मैं फुटबॉल की भाषा में कहूं तो कल दूसरे चरण का मतदान पूरा होने के बाद बीजेपी और एनडीए 2.0 से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस और इंडी अलायंस ने देश विरोधी और नफरत की राजनीति के दो सेल्फ गोल कर लिए हैं। इसलिए ये पक्का हो गया है कि फिर एक बार मोदी सरकार।
पढ़ें :- तमिलनाडु में राज्यसभा की एक सीट कांग्रेस को देकर CM विजय खेल गए बड़ा गेम, लोकसभा चुनाव पर 2029 नजर
उन्होंने कहा कि, इंडी अलायंस वाले कह रहे हैं कि इनकी सरकार बनी तो ये लोग सीएए कानून रद्द कर देंगे। जिन लोगों के तीन अंकों में सीट जीतने के लाले पड़े हों, क्या ये इंडी अलायंस वाले सरकार के दरवाजे तक पहुंच सकते हैं क्या? अब ये फॉर्मूला निकालने में लगे हैं कि एक साल एक पीएम। यानी, पांच साल में पांच प्रधानमंत्री… ये देश कभी सहन करने वाला नहीं है।
इसके साथ ही कहा, अयोध्या में राम मंदिर का 500 साल पुराना सपना पूरा हुआ है। दशकों तक राम मंदिर को बनने से रोकने वाली कांग्रेस ने उसका भी बहिष्कार किया। कांग्रेस वालों ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के निमंत्रण को भी ठुकरा दिया। जबिक अयोध्या के अंसारी और उनका परिवार, जो जिंदगी भर राम मंदिर के विरूध अदालत में केस लड़ता रहा… लेकिन जब न्यायालय ने कहा कि ये राम मंदिर है… तो अंसारी खुद राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में मौजूद रहे।
PM ने कहा कि, कांग्रेस के शहजादे ने घोषणा की है कि आपकी संपत्ति और महिलाओं के गहने और सोने-चांदी की जांच करवाएंगे। आपकी कमाई को कांग्रेस उन लोगों में बांटेगी… जिसका इस पर पहला हक है, जैसा कि कांग्रेस वाले बताते हैं। तुष्टिकरण के लिए कांग्रेस किसी भी हद तक गिर सकती है।
उन्होंने आगे कहा कि, कांग्रेस और इंडी अघाड़ी का एक ही एजेंडा है- सरकार बनाओ, नोट कमाओ। जबकि हमने देश के विकास के लिए काम किया है। एनडीए ने युवाओं और महिलाओं को केन्द्र में रखकर काम किया। एनडीए ने आत्मनिर्भर भारत अभियान चलाया ताकि देश में उद्योग बढ़े।
पढ़ें :- Rajya Sabha Elections 2026 : बीजेपी ने 6 राज्यों की 11 सीटों पर तय किए नाम, मध्यप्रदेश से तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल को बनाया उम्मीदवार