Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कांग्रेस और TMC एक सिक्के के दो पहलू, बंगाल में एक दूसरे को देते हैं गाली और दिल्ली में निभाते हैं दोस्ती: पीएम मोदी

कांग्रेस और TMC एक सिक्के के दो पहलू, बंगाल में एक दूसरे को देते हैं गाली और दिल्ली में निभाते हैं दोस्ती: पीएम मोदी

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि, मेदिनीपुर का ये माहौल साफ बता रहा है कि पूरा बंगाल विकसित भारत के लिए संकल्प ले चुका है। पूरा बंगाल ये ठान चुका है कि इस बार भी केंद्र में एक मजबूत सरकार बनानी है। इसलिए देश के हर कोने से एक ही आवाज सुनाई दे रही है- फिर एक बार मोदी सरकार।

पढ़ें :- ED Big Action : आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की ईडी ने अटैच की संपत्ति, बाजार मूल्य 1170 करोड़ रुपये

उन्होंने आगे कहा कि, टीएमसी लोकतंत्र की लड़ाई हार गई है और इसलिए वे गुंडों की मदद से जीतना चाहती है। लेकिन, बंगाल के युवाओं, किसी से डरना नहीं। मेदिनीपुर की धरती वीरों और क्रांतिकारियों की धरती है। साथ ही कहा, भाजपा की इस आंधी ने TMC के आंतक के सभी किले ध्वस्त करना शुरू कर दिया है इसलिए बंगाल में TMC वाले ज्यादा बौखलाए हुए हैं, अब बस 25 मई को एक और प्रहार की जरूरत है, बंगाल में फिर TMC के आतंक, भ्रष्टाचार के किले को गिरते देर नहीं लगेगी।

पीएम मोदी ने कहा कि, जो अल्पसंख्यक हिंदू भाई-बहन प्रताड़ित होकर के यहां आए हैं उनका टीएमसी घोर विरोध करती है। लेकिन मैंने वादा किया था कि मैं इन शरणार्थी परिवारों को नागरिकता दूंगा। ये हमारे भाई-बहन हैं। लेकिन टीएमसी इनकी मदद का विरोध कर रही है, सीएए का विरोध कर रही है। टीएमसी वाले, कांग्रेस वाले, लेफ्ट वाले…आप सभी लिख कर रख लेना… आप कुछ भी नहीं कर पाओगे। अभी 4 दिन पहले, 300 से ज्यादा शरणार्थियों को नागिरकता देकर के शुभ शुरुआत हो चुकी है। मैं टीएमसी वालों से कहना चाहता हूं कि कान खोलकर सुन लो… CAA मोदी की गारंटी है।

साथ ही आगे कहा, कांग्रेस और टीएमसी एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। ये लोग एक-दूसरे को बंगाल में तो गाली देते हैं, फिर दिल्ली जाकर दोस्ती निभाने लगते हैं। टीएमसी भले अलग चुनाव लड़ने की नाटक कर रही हो, लेकिन ये दिल्ली में इंडी अलायंस के पार्टनर है।

 

पढ़ें :- अखिलेश यादव, बोले-यूपी एमएलसी चुनाव में भाजपा हो गई ऑल आउट, लखनऊ वाले दिल्ली वालों का नहीं उठा रहे हैं फ़ोन
Advertisement