नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में आज कांग्रेस मुख्यालय में महासचिवों, प्रभारियों, पीसीसी अध्यक्षों और सीएलपी नेताओं की बैठक हुई। इस बैठक में लोकसभा चुनाव की तैयारियों और राहुल गांधी की यात्रा पर भी चर्चा हुई। इसके साथ ही राहुल गांधी की यात्रा के नाम को भी बदला गया है। 14 जनवरी से शुरू होनी वाली इस यात्रा का नाम ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ होगा। इससे पहले इस यात्रा नाम ‘भारत न्याय यात्रा’ दिया गया था। इस बात की जानकारी कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने दी है।
पढ़ें :- Nari Shakti Vandan Adhiniyam : अमित शाह, बोले -बिल को लेकर फैलाया जा रहा भ्रम, दक्षिण के राज्यों को कोई घाटा नहीं
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, राहुल गांधी जी के नेतृत्व में कन्याकुमारी से कश्मीर तक 4000 किमी. लंबी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ निकाली गई थी। ‘भारत जोड़ो यात्रा’ ने पूरे देश का माहौल बदल दिया था और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भर दी थी। ये यात्रा पार्टी और देश के इतिहास में मील का पत्थर साबित हुई।
आज की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष श्री @kharge और सभी नेताओं की सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस यात्रा का नाम 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' होगा।
भारत जोड़ो यात्रा ने देशभर में जो संदेश दिया, हम उसे इस यात्रा की मदद से आगे बढ़ाएंगे।
राहुल जी इस यात्रा के दौरान सामाजिक, आर्थिक और… pic.twitter.com/ffMqRj4ABi
पढ़ें :- Women Reservation Bill : पीएम मोदी, बोले- जो विरोध करेंगे उन्हें कीमत चुकानी पड़ेगी,आप महिलाओं की समझदारी पर करो भरोसा
— Congress (@INCIndia) January 4, 2024
उन्होंने कहा, आज की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और सभी नेताओं की सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस यात्रा का नाम ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ होगा। भारत जोड़ो यात्रा ने देशभर में जो संदेश दिया, हम उसे इस यात्रा की मदद से आगे बढ़ाएंगे। राहुल जी इस यात्रा के दौरान सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय पर अपने विचार जनता के सामने रखेंगे।