Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कर्नाटक में कांग्रेस ने पार किया 100 सीट, भाजपा 80 से नीचे, मतगणना जारी

कर्नाटक में कांग्रेस ने पार किया 100 सीट, भाजपा 80 से नीचे, मतगणना जारी

By प्रिया सिंह 
Updated Date

बेंगलुरु: कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के लिए मतगणना जारी है। पहले 1 घंटे के रुझानों में कांग्रेस बहुत के आंकड़े के करीब पहुंचती दिख रही है। बीजेपी 20 सीटों से पीछे चल रही है। जेडीएस दो दर्जन सीटों पर आगे चल रही है। अन्य भी 3 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। जेडीएस तीसरे स्थान पर है, लेकिन इतनी सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

पढ़ें :- Big Accident: कलबुर्गी में सड़क किनारे खड़े ट्रक से मिनी बस की भीषण टक्कर; पांच लोगों की मौत, 11 घायल

यूपी के शहरी स्थानीय निकाय चुनाव के वोटों की गिनती शुरू हो गई है। इसके लिए 353 केंद्र बनाएं गए हैं। चुनाव के रिजल्ट आने के बाद से 17 मेयर और 1401 पार्षद चुने जाएंगे। बता दें कि 19 पार्षद निर्विरोध चुन लिए गए हैं। शहरी स्थानीय निकाय चुनाव चार मई और 11 मई को हुए थे।

उत्तर प्रदेश: लखनऊ नगर निगम चुनाव की मतगणना 8 बजे शुरू होगी। तस्वीरें मतगणना केंद्र के बाहर की हैं। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

आज यूपी में निकाय चुनाव के परिणाम आएंगे। मतगणना के लिए वाराणसी में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। तस्वीरें वाराणसी के मतगणना केंद्र के बाहर की हैं।

गोरखपुर में आज उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव के नतीजे आएंगे। मतगणना के लिए गोरखपुर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है।

पढ़ें :- Karnataka Accident: गहरी खायी में गिरा फलों से लदा ट्रक; भीषण हादसे में 10 की मौत, 15 घायल

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने भाजपा उम्मीदवारों के लिए बड़े पैमाने पर प्रचार किया। शहरी स्थानीय निकाय चुनाव के लिए अलग-अलग पार्टियों के नेताओं ने राज्य के अलग-अलग हिस्सों में चुनाव प्रचार किया था।

Advertisement