1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Big Accident: कलबुर्गी में सड़क किनारे खड़े ट्रक से मिनी बस की भीषण टक्कर; पांच लोगों की मौत, 11 घायल

Big Accident: कलबुर्गी में सड़क किनारे खड़े ट्रक से मिनी बस की भीषण टक्कर; पांच लोगों की मौत, 11 घायल

Kalaburagi road accident: कर्नाटक के कलबुर्गी जिले में शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां पर सड़क एक मिनी बस की सड़क के किनारे खड़े ट्रक से भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए। 

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी के बाद मीडिया से मुखातिब हुई दीपिका राठौर, बोलीं-आत्महत्या तक का आया ख्याल

जानकारी के अनुसार, यह हादसा सुबह करीब 3:30 बजे जेवरगी कस्बे के पास नेलोगी क्रॉस के पास हुआ। मिनी बस में 31 यात्री सवार थे और यह कलबुर्गी शहर में स्थित प्रसिद्ध ख्वाजा बंदे नवाज दरगाह जा रही थी। 11 घायल यात्रियों को तुरंत उपचार के लिए गुलबर्गा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (जीआईएमएस) में भेजा गया।

नेलोगी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी है। टक्कर का सही कारण अभी भी जांच के दायरे में है। कलबुर्गी के पुलिस अधीक्षक ए श्रीनिवासुलु ने दुर्घटनास्थल का दौरा किया और प्रारंभिक जांच शुरू की। नेलोगी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जानकारी का इंतजार है।

हादसे में मृतकों की पहचान वाजिद, महबूबी, प्रियंका, महबूब और एक व्यक्ति जिसकी पहचान की पुष्टि होनी बाकी है।  सभी पीड़ित बागलकोट जिले के नवानगरा इलाके के रहने वाले थे।

पढ़ें :- Lucknow Firing Case : 10 मिनट में ट्रिपल मर्डर करने वाला ऋषभ शुक्ला ने बोला था-'दिवाली से पहले होगा बड़ा कांड'
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...