नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections) में NDA के बहुमत के आंकड़े को पार कर किया है। इस पर प्रतिक्रिया देते कांग्रेस नेता व छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Former Chhattisgarh Chief Minister Bhupesh Baghel) ने कहा कि इस परिणाम के लिए एक व्यक्ति जिम्मेदार है। वह हैं ज्ञानेश कुमार(Gyanesh Kumar)। मैं उन्हें बधाई देता हूं। 65 लाख वोट हटाए गए और 21 लाख मतदाता जोड़े गए। भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने कहा कि यह जादू ज्ञानेश कुमार (Gyanesh Kumar) ने किया है। ज्ञानेश कुमार (Gyanesh Kumar) ने अकेले ही सारी कोशिशें की हैं। उन्हें बधाई।
पढ़ें :- CWC बैठक में राहुल गांधी का दो टूक संदेश, बोले-अब ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, खुद PM मोदी दिलवाएंगे इस्तीफा…
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बिहार चुनाव में जीत की बधाई।
आपने बहुत मेहनत की।
64 लाख मतदाताओं के नाम काटे।
16 लाख नए मतदाताओं ने आवेदन किया आपने 21 लाख नए नाम जोड़ लिए।
पढ़ें :- चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, राजस्थान समेत कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन
धांधली पर धांधली। बेहिसाब धांधली।
भाजपा को आपसे अच्छा सहयोगी नहीं मिल सकता।
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) November 14, 2025
बेहिसाब धांधली, भाजपा को आपसे अच्छा सहयोगी नहीं मिल सकता : भूपेश बघेल
पढ़ें :- 'बिहार में बेटियां शाम को निकलने से पहले सौ बार सोचती हैं, प्रशासन हो चुका है निकम्मा', मंत्री लेसी सिंह, बोलीं-चिराग पासवान बड़े नेता हैं, टिप्पणी से इनकार
कांग्रेस नेता व छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक्स पोस्ट पर लिखा कि चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार (Bhupesh Baghel) को बिहार चुनाव में जीत की बधाई। आपने बहुत मेहनत की। 64 लाख मतदाताओं के नाम काटे। 16 लाख नए मतदाताओं ने आवेदन किया आपने 21 लाख नए नाम जोड़ लिए। धांधली पर धांधली। बेहिसाब धांधली। भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने लिखा कि भाजपा (BJP) को आपसे अच्छा सहयोगी नहीं मिल सकता।