Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कांग्रेस सांसद ने युवक के कंधे पर बैठ कर किया बाढ़ का निरीक्षण- देखे वीडियो

कांग्रेस सांसद ने युवक के कंधे पर बैठ कर किया बाढ़ का निरीक्षण- देखे वीडियो

By Satish Singh 
Updated Date

पटना। एक तरफ लोकसभा में विपक्ष के नेता सड़क पर उतर कर केंद्र सरकार का विरोध कर ही है। वहीं दूसरी तरफ उनके ही सांसद अपनी ही पार्टी की फजीहत कराने में जुटे हुए है। बिहार के कटिहार के सांसद तारिक अनवर रविवार को बाढ़ क्षेत्र का निरीक्षण करने गए थे। इस दौरान वह पानी और कीचड़ देख कर एक युवक के कंधे पर चढ़ गए और बाढ़ का निरीक्षण किया। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग जमकर कांगेस सांसद की अलोचना कर रहे हैं
बिहार के कटिहार जिले के कांग्रेस सांसद तारिक अनवर बरारी और मनिहारी विधानसभा इलाके में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे थे। इस दौरान सांसद तारिक अनवर के साथ उनके समर्थक और कार्यकर्ता भी मौजूद थे। पहले तो ट्रैक्टर के जरिये कुछ इलाकों का निरीक्षण किया। इस दौरान एक जगह ऐसा भी आया कि उन्हें पैदल चलने की जरूरत पड़ी। निरीक्षण के दौरान सांसद कीचड़-पानी देखकर युवक के कंधे पर चढ़ गए। इस पूरे वाकये को किसी से रिकॉर्ड कर लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो के वायरल होते ही सांसद तारिक अनवर विवादों के बीच घिर गए हैं।

पढ़ें :- यूपी विधानसभा में कांग्रेस कितनी सीटों पर लड़ेगी चुनाव के सवाल पर आराधना मोना मिश्रा बोलीं- यह निर्णय नेतृत्व लेगा

घुरियाही पंचायत में युवक के कंधे पर चढ़े सांसद

पढ़ें :- राहुल गांधी ने कहा RSS की विचारधारा संविधान के खिलाफ और महिलाओं को पुरुषों की संपत्ति मानती है, मेरा शिव-शक्ति में है विश्वास

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में आप देख सकते है कि धुरियाही पंचायत में पहुंचे सांसद तारिक अनवर एक व्यक्ति के कंधे पर चढ़े हुए हैं। वह व्यक्ति सांसद को कीचड़ और पानी भरे रास्तों से पार करा है। इसके साथ ही कुछ लोग सांसद को पीछे से पकड़े हुए हैं, ताकि सांसद गिर ना जाएं। वहीं तरफ सांसद तारिक अनवर ने निरीक्षण के दौरान कहा कि केंद्र और राज्य सरकार से इस आपदा को देखते हुए विशेष पैकेज की मांग करेंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रभावित लोगों को हर तरह की सहायता दिलाने का प्रयास करेंगे।

Advertisement