Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कांग्रेस-NC का गठबंधन राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर अनेक बड़े सवाल खड़े करता है…सीएम योगी ने राहुल गांधी से पूछे सवाल

कांग्रेस-NC का गठबंधन राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर अनेक बड़े सवाल खड़े करता है…सीएम योगी ने राहुल गांधी से पूछे सवाल

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के एलान के बाद सियासी सरगर्मी बढ़ गई है। चुनाव एलान के बाद कांग्रेस और नेशनल कॉफ्रेंस के बीच गठबंधन भी हो गया है। इस गठबंधन को लेकर अब भाजपा ने कांग्रेस पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी से 10 सवाल पूछे थे।

पढ़ें :- शहनवाज हुसैन के बेटे की शादी पर उमा भारती का भावुक पोस्ट,'जिंदगी भर रहेगा अफसोस' मेरी छवि ऐसी गढ़ी जैसे हम मुस्लिम समाज के दुश्मन हैं...

अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसको लेकर कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस के गठबंधन पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस-NC का गठबंधन राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर अनेक बड़े सवाल खड़े करता है…मैं कांग्रेस नेता राहुल गांधी से पूछना चाहूंगा कि क्या कांग्रेस जम्मू-कश्मीर के लिए फिर से अलग झंडे की घोषणा का समर्थन करती है?

पढ़ें :- Video-सारा अली खान को केदारनाथ दर्शन करना पड़ा भारी, मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने जारी किया फतवा, बोले-'शरीयत की नजर में मुजरिम हो'

क्या कांग्रेस धारा-370 और अनुच्छेद 35A को वापस लाकर जम्मू-कश्मीर को फिर से अशांति और आतंकवाद के युग में धकेलने की NC की घोषणा का समर्थन करती है? क्या कांग्रेस पाकिस्तान के साथ एलओसी ट्रेड शुरू करने का समर्थन करती है? इस गठबंधन से कांग्रेस का आरक्षण विरोधी चेहरा भी सबके सामने आया है। क्या कांग्रेस दलितों, गुर्जरों, बकरवाल और पहाड़ियों के आरक्षण को समाप्त कर उनके साथ अन्याय करने के NC के फैसले का समर्थन करती है?

 

Advertisement